रोहित कृष्णा एस: भारत के 89वें ग्रैंडमास्टर | Almaty Masters 2025 में रचा इतिहास

भारतीय शतरंज का नया सितारा

20 वर्षीय रोहित कृष्णा एस ने 13 अगस्त 2025 को कजाकिस्तान में आयोजित प्रतिष्ठित Almaty Masters 2025 Konaev Cup में शानदार प्रदर्शन कर भारत के 89वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6/9 अंक जुटाए, 2500 Elo रेटिंग का आंकड़ा पार किया और अंतिम GM नॉर्म प्राप्त कर लिया।

रोहित कृष्णा एस की निर्णायक जीत

अल्माटी मास्टर्स के अंतिम राउंड में रोहित ने अर्मेनिया के अनुभवी खिलाड़ी आर्टुर डेवट्यान को मात दी। इस जीत से उन्हें 15.1 रेटिंग अंक मिले, जिससे उनकी Elo रेटिंग 2500 से ऊपर पहुंच गई — जो GM खिताब के लिए अनिवार्य है। टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन इतना प्रभावशाली रहा। उन्होंने शीर्ष 10 में जगह बनाते हुए 8वां स्थान हासिल किया

रोहित कृष्णा एस का GM नॉर्म हासिल करने का सफ़र

ग्रैंडमास्टर खिताब के लिए तीन नॉर्म और 2500 Elo रेटिंग जरूरी होती है। रोहित ने यह यात्रा तीन महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में पूरी की—

  1. पहला GM नॉर्म – मार्च 2025
    • टूर्नामेंट: Hotel Stockholm North by First Hotels Young Talents – GM Tournament
    • प्रदर्शन: 6.5/9 अंक, 18 रेटिंग अंकों की बढ़त।
  2. दूसरा GM नॉर्म – Dubai Open 2025
    • प्रदर्शन: 9 राउंड में 5.5 अंक, कई अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर्स को टक्कर।
  3. अंतिम GM नॉर्म – Almaty Masters Konaev Cup (अगस्त 2025)
    • प्रदर्शन: 6/9 अंक, Elo 2500+ और खिताब की पुष्टि।

भारतीय शतरंज में लगातार उपलब्धियां

रोहित कृष्णा एस, दिव्या देशमुख के बाद मात्र एक महीने में ग्रैंडमास्टर बनने वाले दूसरे भारतीय हैं। दिव्या ने हाल ही में महिला विश्व कप 2025 जीतकर भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया था।

ग्रैंडमास्टर खिताब का महत्व

ग्रैंडमास्टर (GM) शतरंज की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित खिताब है, जिसे FIDE (International Chess Federation) द्वारा प्रदान किया जाता है।

इसे पाने के लिए खिलाड़ी को—

  • कम से कम तीन GM नॉर्म पूरे करने होते हैं।
  • किसी समय 2500 Elo रेटिंग पार करनी होती है।
  • टूर्नामेंट में उच्च स्तरीय और विविध देशों के खिलाड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन करना होता है।

यह खिताब सिर्फ एक खिलाड़ी की क्षमता का प्रमाण नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक भी है।

Leave a Comment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now