भारत के राष्ट्रपति (पूर्व व वर्तमान) || List Of Presidents of India

Last updated on June 27th, 2025 at 12:53 pm

List Of Presidents of India: भारत का राष्ट्रपति भारतीय गणराज्य का संवैधानिक प्रमुख (Constitutional Head) होता है। संविधान के अनुसार राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक (First Citizen) माना जाता है और भारतीय सेना के तीनों अंगों का सर्वोच्च सेनापति (Supreme Commander of Armed Forces) होता है।

हालांकि भारत में कार्यपालिका शक्तियाँ प्रधानमंत्री और मंत्रीपरिषद के पास होती हैं, राष्ट्रपति का पद मुख्य रूप से प्रतीकात्मक (Ceremonial Head) होता है। यह ब्रिटिश शासन प्रणाली की महारानी की भूमिका के समकक्ष होता है, जो केवल सांविधानिक सलाह के अनुसार कार्य करता है।

✤ राष्ट्रपति :-

  • भारत का संवैधानिक मुखिया, प्रथम नागरिक तथा तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति होता है।
  • राष्ट्रपति देश का नाममात्र का प्रमुख होता है, जैसे ब्रिटिश शासन में महारानी का स्थान होता था।
  • राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से एकल संक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा होता है।
  • न्यूनतम आयु राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए 35 वर्ष है।
  • राष्ट्रपति त्यागपत्र उपराष्ट्रपति को देता है, और उपराष्ट्रपति त्यागपत्र राष्ट्रपति को देता है।
  • कार्यकाल – राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष होता है।
  • वेतन:
    • राष्ट्रपति: ₹5,00,000 प्रति माह
    • उपराष्ट्रपति: ₹4,00,000 प्रति माह
    • राज्यपाल: ₹3,50,000 प्रति माह
  • राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति लोकसभा अध्यक्ष को देता है।
  • उपराष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना राष्ट्रपति राज्यसभा उपसभापति को देता है।
  • राष्ट्रपति का चुनाव निम्न निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है:
    • लोकसभा व राज्यसभा के सभी निर्वाचित सदस्य
    • सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य
    • केंद्र शासित प्रदेश – दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य
  • राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति चुनावों की जांच का अधिकार सर्वोच्च न्यायालय को होता है।
  • राष्ट्रपति की पद पर रहते मृत्यु हो जाए तो 6 माह में नया चुनाव कराना आवश्यक है।
  • राष्ट्रपति द्वारा की जाने वाली प्रमुख नियुक्तियाँ:
    • प्रधानमंत्री, मंत्रीपरिषद, राज्यपाल, उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, राजदूत, महान्यायवादी, संवैधानिक आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य
    • इन सभी के त्यागपत्र राष्ट्रपति को दिए जाते हैं।
  • वित्त और धन विधेयक राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति से ही पहले लोकसभा में प्रस्तुत किए जाते हैं।

✤ राष्ट्रपति से जुड़े हुए महत्वपूर्ण अनुच्छेद :-

अनुच्छेदविवरण
अनु. 61राष्ट्रपति पर महाभियोग प्रक्रिया, 14 दिन पूर्व सूचना अनिवार्य
अनु. 72राष्ट्रपति को माफ करने, स्थगन, उपशमन और क्षमादान देने का अधिकार
अनु. 85राष्ट्रपति, मंत्रीपरिषद की सिफारिश पर लोकसभा भंग कर सकता है

✤ राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियाँ :-

अनुच्छेदप्रकारविवरण
अनु. 352राष्ट्रीय आपातकालयुद्ध, बाहरी आक्रमण, सशस्त्र विद्रोह की स्थिति में
अनु. 356राष्ट्रपति शासनराज्य में संवैधानिक तंत्र विफल होने पर
अनु. 360वित्तीय आपातकालअब तक कभी लागू नहीं हुआ
अनु. 123अध्यादेश जारी करने की शक्तिसंसद न होने पर अधिकतम प्रभावी अवधि – 6 माह

अनु. 352 के अंतर्गत अब तक 3 बार राष्ट्रीय आपातकाल:

  1. 1962 – चीन युद्ध (राष्ट्रपति: सर्वपल्ली राधाकृष्णन, PM: नेहरू)
  2. 1971 – पाक युद्ध (राष्ट्रपति: वी.वी. गिरि, PM: इंदिरा गाँधी)
  3. 1975 – आंतरिक अशांति (राष्ट्रपति: फखरूद्दीन अली अहमद, PM: इंदिरा गाँधी)

अनु. 356 से जुड़े तथ्य:

  • सर्वप्रथम प्रयोग: पंजाब
  • सबसे लंबी अवधि: पंजाब
  • न्यूनतम अवधि: कर्नाटक
  • सबसे अधिक बार: मणिपुर (10 बार), उत्तर प्रदेश (9 बार)
  • जहां अब तक प्रयोग नहीं हुआ: छत्तीसगढ़, तेलंगाना

✤ भारत के राष्ट्रपति :-

राष्ट्रपतिकार्यकालविशेषताएँ
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद1950 – 62प्रथम राष्ट्रपति, दो बार निर्वाचित, सबसे लंबा कार्यकाल
सर्वपल्ली राधाकृष्णन1962 – 67प्रथम उपराष्ट्रपति, अनु. 352 का प्रथम प्रयोग, 5 सितंबर शिक्षक दिवस
जाकिर हुसैन1967 – 69प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति, पद पर मृत्यु, सबसे कम कार्यकाल
वी.वी. गिरि1969 – 74कार्यवाहक राष्ट्रपति, एकमात्र निर्दलीय, द्वितीय मतगणना से निर्वाचित
फखरूद्दीन अली अहमद1974 – 77पद पर मृत्यु, सर्वाधिक अध्यादेश जारी किए
नीलम संजीव रेड्डी1977 – 82प्रथम गैर-कांग्रेसी, निर्विरोध, सबसे युवा राष्ट्रपति
ज्ञानी जैलसिंह1982 – 87प्रथम सिख राष्ट्रपति, जेबी विटो (Pocket Veto) का प्रयोग
आर. वेंकटरमन1987 – 92चार प्रधानमंत्रियों के साथ कार्य किया
शंकरदयाल शर्मा1992 – 9773वां व 74वां संशोधन लागू
के.आर. नारायणन1997 – 2002प्रथम दलित व सबसे वृद्ध राष्ट्रपति
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम2002 – 07मिसाइल मैन, वैज्ञानिक, छात्रों के प्रिय, Wings of Fire लेखक
प्रतिभा पाटिल2007 – 12प्रथम महिला राष्ट्रपति, पूर्व में राजस्थान की राज्यपाल
प्रणव मुखर्जी2012 – 17नोटबंदी, GST लागू, आतंकियों को फाँसी की सजा दी
रामनाथ कोविंद2017 – 22दूसरे दलित राष्ट्रपति, मीरा कुमार को हराया
द्रौपदी मुर्मू2022 – वर्तमानप्रथम आदिवासी (संथाल जनजाति) महिला राष्ट्रपति, झारखंड की पूर्व राज्यपाल

✦ महत्वपूर्ण तथ्य :-

  • अब तक तीन कार्यवाहक राष्ट्रपति बने:
    • वी.वी. गिरि
    • मोहम्मद हिदायतुल्ला
    • बी.डी. जती
  • राष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाली महिलाएँ:
    • मनोहर हॉल्कर
    • फुलचरण कौर
    • लक्ष्मी सहगल
    • प्रतिभा पाटिल
    • मीरा कुमार
    • द्रौपदी मुर्मू
  • एकमात्र उपराष्ट्रपति जिनका पद पर रहते देहांत हुआ: कृष्णकांत
  • एकमात्र व्यक्ति जो मुख्य न्यायाधीश, उपराष्ट्रपति व कार्यवाहक राष्ट्रपति बने: मोहम्मद हिदायतुल्ला

Leave a Comment

Characters: 0/1000

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now