नोबेल पुरस्कार 2024: विजेताओं की सूची, इतिहास, और इसका वैश्विक महत्व

Last updated on May 18th, 2025 at 02:29 pm

दोस्तों, नोबेल पुरस्कार दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानजनक पुरस्कार है। यह हर साल उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने मानवता की भलाई और ज्ञान के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। नोबेल पुरस्कार 2024 (Nobel Prize 2024) के विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी गई है । इस साल 6 विजेताओं को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा।

नोबेल पुरस्कार का इतिहास और महत्व :-

  • शुरुआत: 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की याद में यह पुरस्कार शुरू हुआ।
  • अल्फ्रेड नोबेल कौन थे ?
    अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) एक स्वीडिश वैज्ञानिक, इंजीनियर और डायनामाइट के आविष्कारक थे। उन्होंने अपनी संपत्ति मानवता की सेवा में दान कर दी, जिससे नोबेल पुरस्कार की स्थापना हुई।
  • पुरस्कार के क्षेत्र: शुरुआत में इसे पांच क्षेत्रों – भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, और शांति में दिया गया बाद में 1969 में अर्थशास्त्र को भी इसमें शामिल किया गया।
  • पुरस्कार में शामिल होता है:
    • एक स्वर्ण पदक।
    • प्रमाणपत्र।
    • नकद धनराशि (11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर)।

नोबेल पुरस्कार किन क्षेत्रों में दिया जाता है ?

नोबेल पुरस्कार निम्न 6 क्षेत्रों में दिया जाता है :-

  1. भौतिकी (Physics): प्रकृति और ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करने वाले शोध।
  2. रसायन विज्ञान (Chemistry): नई खोजें और उनके अनुप्रयोग।
  3. चिकित्सा (Medicine): स्वास्थ्य और जीवन रक्षक उपाय।
  4. साहित्य (Literature): ऐसी कृतियां जो समाज को प्रेरित करें।
  5. शांति (Peace): मानवता और विश्व शांति के प्रयास।
  6. अर्थशास्त्र (Economics): आर्थिक सुधार और समाज की बेहतरी।

पुरस्कार समारोह का आयोजन :-

  • घोषणा की तिथि: हर साल अक्टूबर में।
  • समारोह: अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर 10 दिसंबर को स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित होता है।
  • शांति का पुरस्कार: ओस्लो, नार्वे में प्रदान किया जाता है। इसे नार्वेजियन नोबेल समिति (नार्वे की संसद स्टोर्टिंग) द्वारा दिया जाता है

नोबेल पुरस्कार 2024 के विजेता :-

भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार :-

  • विजेता: जॉन हॉफ फील्ड और जेफ्री हिटंन।
  • कारण: कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क (Artificial Neural Networks) प्रशिक्षित करने के लिए।

चिकित्सा के क्षेत्र (फिजियोलॉजी या मेडीसन) में नोबेल पुरस्कार :-

  • विजेता: विक्टर एंब्रोस और गैरी रूवकुन।
  • कारण: माइक्रो RNA और जीन विनियमन में उनकी खोज।
    आधा हिस्सा डेविड बेकर को कंप्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के जिए और आधा हिस्सा हस्साबिल और जॉन जम्पर को प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए

रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार :-

  • विजेता: डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस, और जॉन एम जम्पर।
  • कारण: प्रोटीन संरचना की भविष्यवाणी के लिए नई तकनीकें।

साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार :-

  • विजेता: हैनकांग (दक्षिण कोरिया)।
  • प्रमुख कृतियां: “लव ऑफ येओसु” और “योर कोल्ड हैंड्स”, जो साहित्य और समाज पर गहरा प्रभाव डालती हैं।

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार :-

  • विजेता: निहोन हिडांक्यो संगठन।
  • कारण: परमाणु हथियारों के खिलाफ उनके अथक प्रयास।

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार :-

  • विजेता: साइमन जॉनसन, डेस एसेमोग्लू, और जेम्स राबिन्सन।
  • कारण: गरीबी और आर्थिक असमानता पर उनकी गहन अध्ययन।
    इन्होनें बताया है कि गरीब देश सालों की तरक्की के बावजूद अमीर देशों की तरह विकसित नहीं हो पाए है।

✦ भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची :-

रवींद्रनाथ टैगोर1913साहित्यइनकी पुस्तक “गीताजंलि” के लिए साहित्य के क्षेत्र में (पहले एशियाई या गैर यूरोपियन)
सी.वी. रमन1930भौतिकीइनको “रमन प्रभाव” (भौतिकी) के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
इन्ही के याद में 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
डॉ. हरगोविंद खुराना1968चिकित्साइनको कृत्रिम जीव के संश्लेषण के लिए (चिकित्सा के क्षेत्र में) नोबेल पुरस्कार मिला।
मदर टेरेसा1979शांतिइनको सामाजिक कार्य में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
अल्बानिया की निवासी थी।
इन्होने 1948 में भारत की नागरिकता प्राप्त की।
सुब्रमण्यम चंद्रशेखर1983भौतिकीइन्हें खगोल भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला।
अमर्त्य सेन1998अर्थशास्त्रइन्हें कल्याणकारी अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
वी.एस. नायपाल2001साहित्यइन्हें साहित्य का नोबेल मिला।
वेंकटरमण रामकृष्णन2009रसायनइनको रसायन का नोबेल मिला।
[राइबोसोम की संरचना पर शोध]
कैलाश सत्यार्थी2014शांतिइनको शांति का नोबेल मिला।
[बाल श्रम के खिलाफ कार्य]
अभिजीत बनर्जी2019अर्थशास्त्रइन्हें अर्थशास्त्र के लिए नोबेल
[गरीबी उन्मूलन पर शोध]

नोबेल पुरस्कार केवल एक सम्मान ही नहीं बल्कि यह उन लोगों के प्रयासों का प्रमाण है जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से दुनिया में नए आयाम स्थापित किए हैं। 2024 के विजेताओं ने यह साबित किया है कि विज्ञान, साहित्य, और शांति के क्षेत्र में ओर भी बेहतर काम किया जा सकता है। नोबेल पुरस्कार हमें प्रेरित करता है कि हम भी अपने जीवन में उत्कृष्टता और मानवता की सेवा को प्राथमिकता दें।

1 thought on “नोबेल पुरस्कार 2024: विजेताओं की सूची, इतिहास, और इसका वैश्विक महत्व”

Leave a Comment

Characters: 0/1000

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now