लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर – सेना चिकित्सा सेवा की महानिदेशक नियुक्त ||

Last updated on May 18th, 2025 at 02:29 pm

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर सेना चिकित्सा सेवा की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त

 

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर ने 1 अगस्त, 2024 को महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) का पद संभालते हुए इतिहास रच दिया है, इस पद पर पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं। भारतीय सशस्त्र बलों में उनका उल्लेखनीय करियर सैन्य चिकित्सा सेवाओं में कई महत्वपूर्ण योगदानों और कई ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ है। महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) के पद पर नियुक्त होने से पहले उन्होंने महानिदेशक अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के पद पर कार्य किया और इस भूमिका में नियुक्त होने वाली पहली महिला होने का गौरव प्राप्त किया।

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे से अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त कर दिसंबर 1985 में भारतीय सेना मेडिकल सेवा में शामिल हुईं। साथ ही में वे पश्चिमी वायु कमान और भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षण कमान के प्रधान चिकित्सा अधिकारी के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला भी हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर एक अत्यंत कुशल अधिकारी है | उन्होंने इजरायली रक्षा बल से जैविक, रासायनिक, रेडियोलॉजिकल, और परमाणु युद्ध में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्विट्ज़रलैंड के सशस्त्र बलों के साथ सैन्य चिकित्सा नैतिकता में भी प्रशिक्षण लिया हुआ  है।

अपने शानदार करियर के दौरान, उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी वायु कमान और चीफ ऑफ एयर स्टाफ कमेंडेशन के साथ-साथ विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Leave a Comment

Characters: 0/1000

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now