Henley Passport Index 2025 – भारत की नई पासपोर्ट रैंकिंग

Henley Passport Index 2025 में इस साल भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में काफ़ी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जनवरी 2025 की पहली तिमाही में भारत की रैंक 80वें स्थान से गिरकर 85वें स्थान पर चली गई थी, लेकिन दूसरी तिमाही के ताज़ा आंकड़ों में भारत ने शानदार वापसी करते हुए 77वाँ स्थान हासिल किया है।

इस सुधार के साथ भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब 59 देशों में वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधा प्राप्त है।

Henley Passport Index क्या है?

Henley Passport Index एक वैश्विक रैंकिंग प्रणाली है, जो दुनिया के 199 पासपोर्टों को उनकी वीज़ा-फ्री यात्रा क्षमता के आधार पर रैंक करती है। इसमें कुल 227 यात्रा स्थलों का डेटा शामिल होता है।

  • रैंकिंग का आधार: यह इंडेक्स इस बात पर आधारित है कि किसी देश का पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना वीज़ा या वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा के साथ यात्रा कर सकता है।
  • डेटा स्रोत: इस इंडेक्स के लिए आवश्यक सभी आँकड़े इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) से लिए जाते हैं।
  • प्रकाशक: इस इंडेक्स को हेनले एंड पार्टनर्स प्रकाशित करते हैं, जो एक वैश्विक नागरिकता और निवास सलाहकार संस्था है।
  • अपडेट आवृत्ति: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स को हर तिमाही में अपडेट किया जाता है, ताकि इसमें नवीनतम जानकारी शामिल रहे।

❖ Henley Passport Index 2025 की शीर्ष रैंकिंग:-

  • पहला स्थान: सिंगापुर – पहली तिमाही में 195 गंतव्य, दूसरी तिमाही में 193 गंतव्य।
  • दूसरा स्थान: पहली तिमाही में जापान (193 गंतव्य), जबकि दूसरी तिमाही में जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से 190 गंतव्यों के साथ।
  • तीसरा स्थान: पहली तिमाही में कई यूरोपीय संघ के देश और दक्षिण कोरिया 192 गंतव्यों के साथ।

❖ भारत की रैंकिंग – पहले से अब तक:-

  • पहली तिमाही-2025: 85 वाँ स्थान – 57 देशों में वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधा
  • दूसरी तिमाही-2025: 77 वाँ स्थान – 59 देशों में वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधा
  • 2024 में भारत 80वें स्थान पर था।
  • सर्वश्रेष्ठ रैंक: 71वाँ स्थान (2006)
  • सबसे खराब रैंक: 90वाँ स्थान (2021, कोविड-19 प्रतिबंध)

Henley Passport Index 2025 में रैंकिंग में गिरावट वाले देश:-

  • अमेरिका: रैंकिंग में गिरावट दर्ज करते हुए अमेरिका दूसरे स्थान से फिसलकर नौवें स्थान पर पहुँच गया है।
  • ब्रिटेन: ब्रिटेन की रैंकिंग भी घटी है और यह पहले स्थान से गिरकर पाँचवें स्थान पर आ गया है।

Henley Passport Index 2025 में सबसे निचले देश:-

  • पाकिस्तान और यमन: दोनों देश संयुक्त रूप से 103वें स्थान पर हैं।
  • इराक, सीरिया और अफगानिस्तान: ये तीनों देश रैंकिंग में सबसे निचले स्थान पर हैं।

पासपोर्ट की लागत:-

  • सबसे महंगे पासपोर्ट: मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के पासपोर्ट दुनिया में सबसे महंगे माने जाते हैं।
  • सबसे सस्ते पासपोर्ट: संयुक्त अरब अमीरात, भारत और हंगरी के पासपोर्ट लागत के मामले में सबसे सस्ते हैं।
  • भारत की खासियत: हर साल लागत के आधार पर भारतीय पासपोर्ट दुनिया के सबसे किफायती पासपोर्ट में से एक है और यह अन्य देशों की तुलना में बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी प्रदान करता है।

Henley Passport Index 2025 की रैंकिंग में सुधार से भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान हो गई है। अब वे 59 देशों में बिना वीज़ा या आगमन पर वीज़ा की सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं। इस बदलाव से न केवल पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी भारतीय नागरिकों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

2 thoughts on “Henley Passport Index 2025 – भारत की नई पासपोर्ट रैंकिंग”

Leave a Comment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now