Daily Current Affairs:-
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करेंट अफेयर्स का विशेष महत्व होता है। यहाँ हम आपके लिए 18 August 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर और उनके संक्षिप्त व्याख्या लेकर आए हैं। ये प्रश्न Army, SSC, UPSC, बैंकिंग, रेलवे, रक्षा सेवाओं और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।
1. खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 का शुभंकर क्या है?
(a) गजसिंहा
(b) बर्फीला भालू
(c) हिमालयन किंगफिशर
(d) हिम तेंदुआ
उत्तर: (c) हिमालयन किंगफिशर
व्याख्या: खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 का शुभंकर हिमालयन किंगफिशर चुना गया है। यह आयोजन श्रीनगर की डल झील पर हुआ जिसे “श्रीनगर का आभूषण” कहा जाता है। साथ ही, 5वें शीतकालीन राष्ट्रीय खेलों 2025 का आयोजन गुलमर्ग में किया गया।
2. हाल ही में ग्राम सभा की मीटिंग की रिपोर्ट बनाने के लिए पंचायती राज मंत्रालय ने कौन सा पोर्टल लॉन्च किया?
(a) सभागार
(b) मेरी पंचायत
(c) समासार
(d) ग्राम पंचायत
उत्तर: (c) समासार
व्याख्या: ग्राम सभा की बैठकों की रिपोर्ट बनाने और रिकॉर्ड रखने हेतु पंचायती राज मंत्रालय ने “समासार” पोर्टल लॉन्च किया है। इससे सभी पंचायतों की कार्यवाही का डिजिटलीकरण होगा।
3. हाल ही में ला. गणेशन का निधन हो गया है, वे किस राज्य के राज्यपाल थे?
(a) नागालैंड
(b) राजस्थान
(c) सिक्किम
(d) बिहार
उत्तर: (a) नागालैंड
व्याख्या: ला. गणेशन नागालैंड के राज्यपाल थे। उनके निधन के बाद राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार अजय कुमार को दिया गया।
4. डार्डानेल्स जलडमरूमध्य के समुद्री यातायात को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, यह किस देश में है?
(a) रोमानिया
(b) अमेरिका
(c) तंजानिया
(d) तुर्की
उत्तर: (d) तुर्की
व्याख्या: डार्डानेल्स जलडमरूमध्य तुर्की में स्थित है। हाल ही में इसे समुद्री यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया। तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन हैं।
5. किस राज्य ने “मुख्यमंत्री थायुमनवर योजना” शुरू की?
(a) तेलंगाना
(b) केरल
(c) कर्नाटक
(d) तमिलनाडु
उत्तर: (d) तमिलनाडु
व्याख्या: मुख्यमंत्री थायुमनवर योजना तमिलनाडु सरकार ने शुरू की है। इसका उद्देश्य 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों और दिव्यांगजनों को पहचान पत्र और सहायता प्रदान करना है।
6. किस राज्य द्वारा “ऑपरेशन फाल्कन” शुरू किया गया था?
(a) मिजोरम
(b) ओडिशा
(c) असम
(d) केरल
उत्तर: (c) असम
व्याख्या: असम पुलिस और वन विभाग ने मिलकर “ऑपरेशन फाल्कन” चलाया, जिसके तहत 55 गैंडा शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। असम 5वां राज्य है जिसने अपने वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु ऐसा अभियान लॉन्च किया।
7. जैकब बेथेल का संबंध किस खेल से है?
(a) हॉकी
(b) क्रिकेट
(c) शतरंज
(d) तैराकी
उत्तर: (b) क्रिकेट
व्याख्या: जैकब बेथेल इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर हैं। वे इंग्लैंड के सबसे युवा कप्तानों में से एक माने जाते हैं।
8. हाल ही में किस राज्य द्वारा 500 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किया गया है?
(a) पंजाब
(b) केरल
(c) मणिपुर
(d) राजस्थान
उत्तर: (d) राजस्थान
व्याख्या: राजस्थान ने 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। हाल ही में उदयपुर के मेनार, फलोदी और खीचन क्षेत्रों में सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किए गए हैं।
9. एशिया में सर्वाधिक चेस ग्रैंड मास्टर के मामलों में प्रथम कौन है?
(a) भारत
(b) चीन
(c) म्यांमार
(d) पाकिस्तान
उत्तर: (a) भारत
व्याख्या: एशिया में भारत सबसे अधिक शतरंज ग्रैंड मास्टर रखने वाला देश है। भारत विश्व में पाँचवें स्थान पर है, रूस पहले, अमेरिका दूसरे और भारत पाँचवें स्थान पर है। वर्तमान में भारत के कुल 89 ग्रैंड मास्टर हैं।
10. हाल ही में “वित्तीय जागरूकता” दिवस कब मनाया गया है?
(a) 12 अगस्त
(b) 13 अगस्त
(c) 14 अगस्त
(d) 15 अगस्त
उत्तर: (c) 14 अगस्त
व्याख्या: वित्तीय जागरूकता दिवस 14 अगस्त को मनाया जाता है। यह राष्ट्रीय विभाजन विस्मृति दिवस (Partition Remembrance Day) से भी जुड़ा है। वर्ष 2025 में यह 79वां स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले मनाया गया।
11. हाल ही में किसने “मिशन सुदर्शन चक्र” के शुभारंभ की घोषणा की है?
(a) अमितशाह
(b) राजनाथ सिंह
(c) द्रोपदी मुर्मू
(d) नरेंद्र मोदी
उत्तर: (d) नरेंद्र मोदी
व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मिशन सुदर्शन चक्र” की घोषणा की। इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर सहित सैन्य स्थलों को आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करना है।
12. किस राज्य द्वारा हाल ही में गणेशोत्सव को राज्य उत्सव आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया?
(a) राजस्थान
(b) महाराष्ट्र
(c) आंध्रप्रदेश
(d) उत्तराखण्ड
उत्तर: (b) महाराष्ट्र
व्याख्या: महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव को राज्य उत्सव घोषित किया है। इस अवसर पर एक विशेष पोर्टल और शक्ति पीठ एक्सप्रेस सेवा भी शुरू की गई। साथ ही, पहला AI आंगनवाड़ी केंद्र भी आरंभ हुआ।
13. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने 2030 तक चन्द्रमा पर परमाणु रिएक्टर स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है?
(a) इसरो
(b) नासा
(c) स्पेसएक्स
(d) जाक्सा
उत्तर: (b) नासा
व्याख्या: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वर्ष 2030 तक चन्द्रमा पर परमाणु रिएक्टर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। यह मिशन अमेरिका की दीर्घकालीन अंतरिक्ष ऊर्जा रणनीति का हिस्सा है।
14. नरेंद्र मोदी द्वारा 2027 तक कितने रुपये की विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की गई है?
(a) 2 लाख करोड़
(b) 1 लाख करोड़
(c) 3 लाख करोड़
(d) 6 लाख करोड़
उत्तर: (b) 1 लाख करोड़
व्याख्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “विकसित भारत रोजगार योजना” की शुरुआत की है। इस योजना में 2027 तक 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
15. हाल ही में किस देश ने “11 गीली-04 उपग्रह” को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है?
(a) चीन
(b) रूस
(c) अमेरिका
(d) भारत
उत्तर: (a) चीन
व्याख्या: चीन ने “11 गीली-04” उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किया। चीन वर्तमान में तम्बाकू उत्पादन में भी विश्व में प्रथम स्थान पर है और अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।
16. हाल ही में किसे भारतीय महिला ग्लोबल चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडिया ट्रेड कमिश्नर नियुक्त किया गया?
(a) विजय कुमार
(b) उर्जित पटेल
(c) जीनेट कुरैशी
(d) एम.एस. माधवन
उत्तर: (c) जीनेट कुरैशी
व्याख्या: जीनेट कुरैशी को भारतीय महिला ग्लोबल चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडिया का ट्रेड कमिश्नर नियुक्त किया गया है। यह पद उन्हें भारत के वैश्विक व्यापार सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से दिया गया है।
17. इसरो द्वारा किस राज्य के सुदूर जिले में अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया है?
(a) मणिपुर
(b) केरल
(c) मिजोरम
(d) अरुणाचल
उत्तर: (d) अरुणाचल
व्याख्या: इसरो ने अरुणाचल प्रदेश के सुदूर क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस पहल से पूर्वोत्तर क्षेत्र के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष अनुसंधान में लाभ मिलेगा।
18. किस राज्य ने हाल ही में धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी दी है?
(a) उत्तराखण्ड
(b) राजस्थान
(c) केरल
(d) नागालैंड
उत्तर: (a) उत्तराखण्ड
व्याख्या: उत्तराखण्ड सरकार ने धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी दी है। इसे “देवभूमि” के विशेष संदर्भ में लागू किया गया है ताकि धार्मिक गतिविधियों को विनियमित किया जा सके।
19. हाल ही में टॉप ब्रांड 2025 वैश्विक ब्रांड सूची में कौन शीर्ष पर रहा है?
(a) एप्पल
(b) गूगल
(c) माइक्रोसॉफ्ट
(d) पूमा
उत्तर: (c) माइक्रोसॉफ्ट
व्याख्या: वैश्विक ब्रांड सूची 2025 में माइक्रोसॉफ्ट पहले स्थान पर रहा। इसके CEO सत्य नडेला हैं, जिन्होंने कंपनी को क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अग्रणी बनाया।
20. अगस्त 2025 में अमेरिका-भारत व्यापार संकट किस देश से भारत के निरंतर आयात के कारण शुरू हुआ?
(a) चीन
(b) पाकिस्तान
(c) मालदीप
(d) रूस
उत्तर: (d) रूस
व्याख्या: अगस्त 2025 में अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संकट रूस से भारत के लगातार आयात के कारण उत्पन्न हुआ। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं और वर्तमान में भारत-रूस व्यापारिक संबंध मजबूत हो रहे हैं।
Hello