Current Affairs by Army Study:-
Daily Current Affairs 17 सितम्बर 2025: हाल के दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण ख़बरें। इनमें इंजीनियर दिवस का 15 सितम्बर को आयोजन, असम में विश्व के पहले बांस इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन, और लिंडा याकरिनो का X (पूर्व नाम ट्विटर) के CEO पद से इस्तीफा शामिल है। साथ ही, रबी अभियान 2025 की नई दिल्ली में शुरुआत, आदित्य बिड़ला कैपिटल के नए MD और CEO के रूप में विशालखा मुल्ये की नियुक्ति, और भारत-नॉर्वे के बीच पहली समुद्री सुरक्षा वार्ता भी चर्चा का विषय रही।
इसके अलावा, आंध्रप्रदेश के लाल रेत के टीले को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची 2025 में शामिल किया गया, जैस्मिन लैम्बोरिया ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण जीता, और ISSF विश्व कप 2025 की पदक तालिका में चीन शीर्ष पर रहा। साथ ही, भारत में नेत्रहीन महिला T-20 विश्व कप 2025 के आयोजन की घोषणा, राजभाषा सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस, और UPI ट्रांजेक्शन सीमा को 10 लाख तक बढ़ाना भी प्रमुख समाचार रहे।
प्रश्न 01. हाल ही में “इंजीनियर डे” कब मनाया गया?
(a) 10 सितम्बर
(b) 11 सितम्बर
(c) 14 सितम्बर
(d) 15 सितम्बर
उत्तर: d) 15 सितम्बर
व्याख्या:
- 15 सितम्बर को भारत में इंजीनियर दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस एम. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- विश्वेश्वरैया भारत के महान अभियंता और राजनेता थे।
प्रश्न 02. हाल ही में कहां पर विश्व के पहले बांस इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया गया है?
(a) मणिपुर
(b) केरल
(c) असम
(d) पंजाब
उत्तर: c) असम
व्याख्या:
- असम में विश्व का पहला बांस इथेनॉल संयंत्र शुरू हुआ।
- असम देश का पहला राज्य है जिसने जिराफ संरक्षण के लिए नियम जारी किए।
प्रश्न 03. लिंडा याकरिनो ने किस कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दिया है?
(a) Microsoft
(b) Tinder
(c) X
(d) IBM
उत्तर: c) X
व्याख्या:
- X का पुराना नाम ट्विटर था।
- ट्विटर का लोगो पहले नीली चिड़िया का चिन्ह था।
- लिंडा याकरिनो ने हाल ही में CEO पद से इस्तीफा दिया।
प्रश्न 04. रबी अभियान 2025 नई दिल्ली में शुरू हुआ है, इसका उद्घाटन किसने किया?
(a) शिवराज सिंह चौहान
(b) नरेंद्र मोदी
(c) द्रौपदी मुर्मू
(d) धर्मेन्द्र प्रधान
उत्तर: a) शिवराज सिंह चौहान
व्याख्या:
- शिवराज सिंह चौहान भारत के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री हैं।
- रबी अभियान का उद्देश्य किसानों को फसलों की उन्नत तकनीक से जोड़ना है।
- यह अभियान कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 05. किसे हाल ही में आदित्य बिड़ला कैपिटल का MD और CEO नियुक्त किया गया है?
(a) विशालखा मुल्ये
(b) पारुल गढ़वाल
(c) पीयूष गोयल
(d) TCA कल्याणी
उत्तर: a) विशालखा मुल्ये
व्याख्या:
- विशालखा मुल्ये को हाल ही में आदित्य बिड़ला कैपिटल का MD और CEO नियुक्त किया गया।
- पारुल गढ़वाल को भारतीय सेना में आयुध कोर में कमीशन मिला।
प्रश्न 06. हाल ही में भारत व किस देश के मध्य पहली समुद्री सुरक्षा वार्ता हुई है?
(a) जापान
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) नॉर्वे
(d) अमेरिका
उत्तर: c) नॉर्वे
व्याख्या:
- यह वार्ता भारत-नॉर्वे समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करेगी।
- नॉर्वे को मध्य रात्रि के देश के नाम से भी जाना जाता है।
- इसकी राजधानी ओस्लो है, जहां विश्व की अम्लीकरण अनुसंधान संस्था है।
प्रश्न 07. हाल ही में चर्चा में रहे “लाल रेत के टीले” कहां स्थित हैं?
(a) केरल
(b) आंध्रप्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) राजस्थान
उत्तर: b) आंध्रप्रदेश
व्याख्या:
- इन्हें “एर्रा मट्टी डिब्बालू” कहा जाता है
- आंध्रप्रदेश के तिरुमाला हिल्स में लाल रेत के टीले पाए जाते हैं।
- इन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची 2025 में शामिल किया गया।
प्रश्न 08. जैस्मिन लैम्बोरिया का संबंध किस खेल से है?
(a) शतरंज
(b) गोल्फ
(c) मुक्केबाजी
(d) वेटलिफ्टिंग
उत्तर: c) मुक्केबाजी
व्याख्या:
- जैस्मिन लैम्बोरिया का संबंध मुक्केबाजी से है।
- उन्होंने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता।
- 57 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया।
प्रश्न 09. हाल ही में आयोजित ISSF विश्व कप–2025 पदक–तालिका में शीर्ष पर रहा?
(a) अमेरिका
(b) चीन
(c) नॉर्वे
(d) भारत
उत्तर: b) चीन
व्याख्या:
- चीन ISSF विश्व कप 2025 की पदक तालिका में प्रथम स्थान पर रहा।
- अमेरिका दूसरा, नॉर्वे तीसरा और भारत पांचवे स्थान पर रहा।
- ISSF का पूरा नाम इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन है।
प्रश्न 10. अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रो टेक्निकल आयोग (IEC) की 89वीं आम बैठक कहां आयोजित होगी?
(a) अमेरिका
(b) भारत
(c) चीन
(d) जापान
उत्तर: b) भारत
व्याख्या:
- IEC की 89वीं बैठक भारत में दिल्ली में आयोजित होगी।
- भारत 2025 में 28वीं एशियाई TT टीम चैंपियनशिप की मेजबानी भी करेगा।
- यह आयोजन तकनीकी मानकों के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 11. भारतीय नौसेना में पनडुब्बी रोधी युद्धपोत “आन्द्रोत” कहां शामिल हुआ है?
(a) मुंबई
(b) विशाखापट्टनम
(c) चेन्नई
(d) कोलकाता
उत्तर: d) कोलकाता
व्याख्या:
- पनडुब्बी रोधी युद्धपोत “आन्द्रोत” को कोलकाता में शामिल किया गया।
- यह दक्षिणी नौसैनिक कमान का हिस्सा है।
- “आन्द्रोत” के साथ अर्निल को भी शामिल किया गया।
प्रश्न 12. हाल ही में नरेंद्र मोदी द्वारा कहां पर “बैराबी–सेशांग रेल लाइन” का उद्घाटन किया गया?
(a) मिजोरम
(b) आंध्रप्रदेश
(c) सिक्किम
(d) जम्मू–कश्मीर
उत्तर: a) मिजोरम
व्याख्या:
- रेल लाइन की लंबाई 51.38 किमी है।
- यह आइजोल को रेल नेटवर्क से जोड़ती है।
- लागत लगभग 8070 करोड़ रुपए रही।
प्रश्न 13. विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप–2025 में भारत पदक तालिका में कौनसे स्थान पर रहा?
(a) 1
(b) 2
(c) 4
(d) 6
उत्तर: c) 4
व्याख्या:
- भारत ने 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता।
- दक्षिण कोरिया प्रथम स्थान पर रहा।
- फ्रांस दूसरे स्थान पर रहा।
प्रश्न 14. पहला नेत्रहीन महिला T-20 विश्व कप 2025 क्रिकेट का आयोजन कहां होगा?
(a) श्रीलंका
(b) भारत
(c) USA
(d) पाकिस्तान
उत्तर: b) भारत
व्याख्या:
- पहला नेत्रहीन महिला T-20 विश्व कप भारत में आयोजित होगा।
- यह टूर्नामेंट 2025 में होगा।
प्रश्न 15. आर. वैशाली का संबंध किस खेल से है?
(a) शतरंज
(b) हॉकी
(c) बॉक्सिंग
(d) तलवारबाजी
उत्तर: a) शतरंज
व्याख्या:
- आर. वैशाली का संबंध शतरंज से है।
- इन्होंने शतरंज टूर्नामेंट जीता।
- लगातार दूसरी बार यह जीत हासिल की।
प्रश्न 16. हाल ही में 5वां राजभाषा सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) जामनगर
(c) गांधीनगर
(d) नागपुर
उत्तर: c) गांधीनगर
व्याख्या:
- यह सम्मेलन गांधीनगर में आयोजित हुआ।
- गांधीनगर में भारत का पहला ओलंपिक अनुसंधान केंद्र भी है।
- यह शहर ग्रीन सिटी के नाम से प्रसिद्ध है।
प्रश्न 17. हाल ही में “अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस” कब मनाया गया?
(a) 15 सितम्बर
(b) 16 सितम्बर
(c) 17 सितम्बर
(d) 14 सितम्बर
उत्तर: a) 15 सितम्बर
व्याख्या:
- अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 15 सितम्बर को मनाया जाता है।
- इस वर्ष का थीम Achieving Gender Equality and Inclusion था।
- यह दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने हेतु मनाया जाता है।
प्रश्न 18. हाल ही में DD लपांग का निधन हो गया, वे किस राज्य के पूर्व CM थे?
(a) राजस्थान
(b) असम
(c) मिजोरम
(d) मेघालय
उत्तर: d) मेघालय
व्याख्या:
- DD लपांग मेघालय के 4 बार मुख्यमंत्री रहे।
- वर्तमान मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा हैं।
- राज्यपाल C. H. विजयशंकर हैं।
प्रश्न 19. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजेक्शन की सीमा बढ़ा कर अब बीमा प्रीमियम और कैपिटल मार्केट निवेश जैसे भुगतान के लिए दैनिक राशि कर दी है?
(a) 5 लाख
(b) 10 लाख
(c) 15 लाख
(d) 20 लाख
उत्तर: b) 10 लाख
व्याख्या:
- NPCI का पूरा नाम नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया है।
- नई सीमा बीमा प्रीमियम और कैपिटल मार्केट निवेश पर लागू होगी।
- UPI का उपयोग सबसे अधिक भारत में होता है।
प्रश्न 20. भारत हाल ही में हेल्थ AI ग्लोबल रेगुलेटरी नेटवर्क में शामिल हुआ है, इसका मुख्यालय कहां है?
(a) नैरोबी
(b) रोम
(c) जिनेवा
(d) न्यूयॉर्क
उत्तर: c) जिनेवा
व्याख्या:
- हेल्थ AI ग्लोबल रेगुलेटरी नेटवर्क का मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।
- यह नेटवर्क विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से जुड़ा है।
- इसका उद्देश्य AI आधारित स्वास्थ्य नियमों को मजबूत करना है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 17 सितंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।