Last updated on August 10th, 2025 at 09:40 pm
Daily Current Affairs:-
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करेंट अफेयर्स का विशेष महत्व होता है। यहाँ हम आपके लिए 08 August 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर और उनके संक्षिप्त व्याख्या लेकर आए हैं। ये प्रश्न Army, SSC, UPSC, बैंकिंग, रेलवे, रक्षा सेवाओं और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।
प्रश्न 1. हीरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 6 अगस्त
(b) 7 अगस्त
(c) 8 अगस्त
(d) 9 अगस्त
उत्तर: (a) 6 अगस्त
व्याख्या: 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हीरोशिमा शहर पर “लिटिल बॉय” नामक परमाणु बम गिराया था। इस घटना को याद करने और शांति का संदेश फैलाने के लिए हर साल 6 अगस्त को “हीरोशिमा दिवस” मनाया जाता है। 9 अगस्त को नागासाकी पर “फैटमैन” परमाणु बम गिराया गया था।
प्रश्न 2. भारत दुनिया का ……..वां सबसे बड़ा विमानन बाजार बना है?
(a) 3
(b) 4
(c) 5
(d) 6
उत्तर: (c) 5
व्याख्या: भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार बन गया है। पहले स्थान पर अमेरिका, दूसरे पर चीन, तीसरे पर यूनाइटेड किंगडम और चौथे पर स्पेन है। विश्व ऊर्जा उत्पादन सूचकांक 2025 में भारत का स्थान 151वां है।
प्रश्न 3. इंडसइंड बैंक के नए MD और CEO कौन बने हैं?
(a) राजीव आनंद
(b) चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी
(c) विनोद कुमार
(d) देवदत्त चंद
उत्तर: (a) राजीव आनंद
व्याख्या: राजीव आनंद को इंडसइंड बैंक का नया प्रबंध निदेशक और CEO नियुक्त किया गया है। चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी SBI के MD हैं, विनोद कुमार इंडियन बैंक से हैं और देवदत्त चंद बैंक ऑफ बड़ौदा के MD हैं।
प्रश्न 4. FIFA ने महिलाओं के लिए भारत में पहली टैलेंट अकैडमी कहां खोली है?
(a) मुंबई
(b) हैदराबाद
(c) गुरुग्राम
(d) नई दिल्ली
उत्तर: (b) हैदराबाद
व्याख्या: हैदराबाद में FIFA ने महिलाओं के लिए भारत की पहली वर्ल्ड टैलेंट अकैडमी खोली है। भारत की दूसरी अकैडमी मुंबई में खोली गई।
प्रश्न 5. हाल ही में देश में पहली बार दैनिक UPI आधारित लेनदेन कितने मिलियन पर हो गया है?
(a) 700
(b) 1000
(c) 900
(d) 800
उत्तर: (a) 700
व्याख्या: हाल ही में भारत में पहली बार दैनिक UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) आधारित लेनदेन 700 मिलियन को पार कर गया। 1 बिलियन = 1000 मिलियन (10 अरब) होता है। भारत के UPI को अपनाने वाला पहला विदेशी देश फ्रांस है।
प्रश्न 6. हाल ही में किसे ऑस्ट्रेलियाई पर्यटन अभियान का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?
(a) शुभमन गिल
(b) सारा तेंदुलकर
(c) आलिया भट्ट
(d) काजल अग्रवाल
उत्तर: (b) सारा तेंदुलकर
व्याख्या: सारा तेंदुलकर को हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई पर्यटन अभियान का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। मालदीव की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर कैटरीना कैफ हैं, जबकि डिटॉल के ब्रांड एम्बेसडर एम.एस. धोनी हैं।
प्रश्न 7. हाल ही में “The Rise of the Hitman” नामक पुस्तक किसने लिखी है?
(a) रोहित शर्मा
(b) आर. कौशिक
(c) सगाटा श्रीनिवासराजू
(d) प्रेम प्रकाश
उत्तर: (b) आर. कौशिक
व्याख्या: “The Rise of the Hitman” पुस्तक आर. कौशिक द्वारा लिखी गई है, जो क्रिकेटर रोहित शर्मा के करियर पर आधारित है। सगाटा श्रीनिवासराजू ने “The Congress Network” पुस्तक लिखी है।
प्रश्न 8. हाल ही में इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स (IEMI) किसने लॉन्च किया है?
(a) DRDO
(b) ISRO
(c) RBI
(d) नीति आयोग
उत्तर: (d) नीति आयोग
व्याख्या: इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स (IEMI) नीति आयोग द्वारा लॉन्च किया गया। इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं, उपाध्यक्ष सुमन बेरी और CEO बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम हैं।
प्रश्न 9. हाल ही में ‘जगुआर लैंड रोवर’ के नए CEO नियुक्त हुए हैं?
(a) वीबी लालाजी
(b) पुनीत गोयल
(c) अजय सेठ
(d) हेमंत रूपाणी
उत्तर: (a) वीबी लालाजी
व्याख्या: वीबी लालाजी को ‘जगुआर लैंड रोवर’ का नया CEO नियुक्त किया गया है। पुनीत गोयल मणिपुर के नए मुख्य सचिव हैं और अजय सेठ कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी हैं।
प्रश्न 10. हाल ही में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में शीर्ष पर कौन रहा?
(a) भारत
(b) सिंगापुर
(c) अमेरिका
(d) रूस
उत्तर: (b) सिंगापुर
व्याख्या: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में सिंगापुर शीर्ष पर रहा। भारत का स्थान 77वां है। यह इंडेक्स पासपोर्ट की वीजा-फ्री पहुंच के आधार पर देशों की रैंकिंग करता है।
प्रश्न 11. 43वें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) अमित शाह
(c) नितिन गडकरी
(d) पेमाखांडू
उत्तर: (c) नितिन गडकरी
व्याख्या: वर्ष 2025 में नितिन गडकरी को 43वें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 1983 से राष्ट्रीय विकास व सेवा कार्यों के लिए दिया जा रहा है। इसकी राशि 1 लाख रुपये है।
प्रश्न 12. ट्रक ड्राइवरों के लिए “अपना घर” नामक पहल किसने शुरू की?
(a) गृह मंत्रालय
(b) उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय
(c) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
(d) विदेश मंत्रालय
उत्तर: (c) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
व्याख्या: “अपना घर” पहल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई, जिसके मंत्री हरदीप सिंह पुरी हैं। इसका उद्देश्य ट्रक ड्राइवरों को आवासीय सुविधाएं प्रदान करना है।
प्रश्न 13. ‘गोमतीनगर रेलवे स्टेशन’ किस राज्य में स्थित है?
(a) मध्यप्रदेश
(b) राजस्थान
(c) उत्तरप्रदेश
(d) केरल
उत्तर: (c) उत्तरप्रदेश
व्याख्या: गोमतीनगर रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश में स्थित है और यह भारत का प्रथम ग्रीन डेटा सेंटर रेलवे स्टेशन है।
प्रश्न 14. हाल ही में शिबू सोरेन का निधन हो गया, ये किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
(a) राजस्थान
(b) मणिपुर
(c) सिक्किम
(d) झारखंड
उत्तर: (d) झारखंड
व्याख्या: शिबू सोरेन झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके थे और झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी से जुड़े थे। वे वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता थे।
प्रश्न 15. U-17 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत पदक तालिका में किस स्थान पर रहा?
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
उत्तर: (c) 3
व्याख्या: U-17 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 9 पदक जीते (4 स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य) और पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता का आयोजन उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुआ।
प्रश्न 16. वेदिका भंसाली का संबंध किस खेल से है?
(a) क्रिकेट
(b) हॉकी
(c) शतरंज
(d) गोल्फ
उत्तर: (d) गोल्फ
व्याख्या: वेदिका भंसाली ने U-9 कैटेगरी में US किड्स गोल्फ चैम्पियनशिप जीती है। भारत की प्रसिद्ध गोल्फ खिलाड़ियों में अदिति अशोक, टाइगर वुड्स और ज्योति रंधावा शामिल हैं।
प्रश्न 17. भारत मछली उत्पादन में कौन-सा स्थान रखता है?
(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) चतुर्थ
उत्तर: (b) द्वितीय
व्याख्या: मछली उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में दूसरा है। चीन पहले स्थान पर है। भारत में सबसे अधिक मछली उत्पादन करने वाला राज्य आंध्रप्रदेश है।
प्रश्न 18. भारत की पहली ट्राइबल जीनोम सिक्वेंसिंग परियोजना हाल ही में किस राज्य में शुरू की गई?
(a) राजस्थान
(b) मध्यप्रदेश
(c) गुजरात
(d) केरल
उत्तर: (c) गुजरात
व्याख्या: भारत की पहली ट्राइबल जीनोम सिक्वेंसिंग परियोजना गुजरात के अहमदाबाद में शुरू की गई। यहां 2026 में एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन भी होगा।
प्रश्न 19. हाल ही में टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम किस शहर में शुरू किया है?
(a) बेंगलुरु
(b) दिल्ली
(c) मुंबई
(d) हैदराबाद
उत्तर: (c) मुंबई
व्याख्या: टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला है, जिसे कंपनी के विस्तार का पहला कदम माना जा रहा है।
प्रश्न 20. हाल ही में “अन्नदाता सुखीभाव” योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई?
(a) सिक्किम
(b) तमिलनाडु
(c) केरल
(d) आंध्रप्रदेश
उत्तर: (d) आंध्रप्रदेश
व्याख्या: आंध्रप्रदेश सरकार ने “अन्नदाता सुखीभाव” योजना शुरू की है जिसके तहत किसानों को हर साल 10,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसमें 6,000 रुपये राज्य सरकार और 4,000 रुपये केंद्र सरकार देगी।