Current Affairs by Army Study:-
Daily Current Affairs 04 सितम्बर 2025 हाल ही में हुई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित हैं। इनमें भारत का पहला 32 बिट माइक्रोप्रोसेसर चिप ‘विक्रम‘ लांच किया गया, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का हरियाणा में शुभारंभ, मत्स्य शक्ति परियोजना का केरल में प्रारंभ और भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। साथ ही, नई दिल्ली में 2026 बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी और भारत का एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 में 50 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त करना भी प्रमुख उपलब्धियों में से हैं।
इसके अलावा, इन प्रश्नों में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजस्थान का संगठन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेन्स वॉंग की भारत यात्रा, साउथ कोरिया द्वारा स्कूलों में मोबाइल प्रतिबंध और भूटान में पुनत्सांगछू-II जल विद्युत परियोजना का भारत के सहयोग से पूर्ण होना जैसी घटनाएँ सम्मिलित हैं। इन प्रश्नों के माध्यम से विज्ञान-प्रौद्योगिकी, खेल, शिक्षा, रक्षा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की समसामयिक जानकारी को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है।
प्रश्न 01. हाल ही में PM मोदी द्वारा देश के पहले 32 Bit माइक्रोप्रोसेसर चिप को लांच किया गया। उसका नाम क्या है?
(a) विक्रम
(b) निसार
(c) शक्ति
(d) रुद्रास्त्र
उत्तर: a) विक्रम
व्याख्या:
- भारत का पहला स्वदेशी 32 Bit माइक्रोप्रोसेसर चिप
- ISRO के चंडीगढ़ लेब + विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (त्रिवेंद्रम) ने बनाया
- -55°C से +125°C तक काम करने की क्षमता
- PSLV-C-60 में इसका उपयोग हुआ
प्रश्न 02. हाल ही में “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” किस राज्य में शुरू की गई?
(a) राजस्थान
(b) केरल
(c) हरियाणा
(d) पंजाब
उत्तर: c) हरियाणा
व्याख्या:
- 23 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह 2100₹ आर्थिक सहायता
प्रश्न 03. हाल ही में “मत्स्य शक्ति” परियोजना कहां शुरू की गई?
(a) पंजाब
(b) केरल
(c) तमिलनाडु
(d) राजस्थान
उत्तर: b) केरल
व्याख्या:
- अल्पसंख्यक मछुआरों के सहयोग हेतु
- अगस्त 2025 में शुरू
प्रश्न 04. किस देश ने फ्रांस से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा का 80वां वर्षगांठ मनाई है?
(a) मोरक्को
(b) कनाडा
(c) मॉरीशस
(d) वियतनाम
उत्तर: d) वियतनाम
व्याख्या:
- राष्ट्रपति: लुओंग कुओंग
- ड्रैगन फ्रूट उत्पादन में विश्व में पहला स्थान
- U – 23 एशियाई रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन
प्रश्न 05. हाल ही में किस देश के खिलाड़ी ‘मिचेल स्टार्क’ ने T-20 क्रिकेट से संन्यास लिया है?
(a) भारत
(b) इंग्लैंड
(c) साउथ अफ्रीका
(d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: d) ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या:
- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
- टी-20 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज।
प्रश्न 06. हाल ही में इंडियन एयरफोर्स रखरखाव प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
(a) संजीव धुराटिया
(b) ज्ञानेश कुमार
(c) आस्था पूनिया
(d) निधि तिवारी
उत्तर: a) संजीव धुराटिया
व्याख्या:
- एयर मार्शल संजीव घुरटिया को भारतीय वायु सेना का रखरखाव प्रमुख नियुक्त किया गया
- ज्ञानेश कुमार – 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त
- आस्था पूनिया – भारत की प्रथम महिला फाइटर पायलट
- निधि तिवारी – प्रधानमंत्री की निजी सचिव
प्रश्न 07. हाल ही में इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025, 4-6 सितम्बर को कहां आयोजित किया जायेगा?
(a) अहमदाबाद
(b) मुंबई
(c) सूरत
(d) नई दिल्ली
उत्तर: d) नई दिल्ली
व्याख्या:
- इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 4-6 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा
- भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होगा आयोजन
प्रश्न 08. 16वीं शताब्दी के वैष्णव संत शंकरदेव द्वारा निर्मित रेशमी वस्त्र “वृंदावनी वस्त्र” को 2027 प्रदर्शनी के लिए ब्रिटिश संग्रहालय किस राज्य को उधार देगा?
(a) असम
(b) केरल
(c) ओडिशा
(d) मेघालय
उत्तर: a) असम
व्याख्या:
- 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध वैष्णव संत और सामाजिक सुधारक श्री शंकरदेव ने “वृंदावनी वस्त्र” नामक रेशमी कपड़े का निर्माण किया था।
- यह वस्त्र भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और वृंदावन लीला के चित्रण के लिए प्रसिद्ध है।
- असम में निर्मित इस अद्भुत कलाकृति को 2027 में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के लिए ब्रिटिश संग्रहालय द्वारा असम को उधार दिया जाएगा।
- यह वस्त्र असम की सांस्कृतिक धरोहर और हस्तकला परंपरा का एक अनमोल हिस्सा माना जाता है।
प्रश्न 09. भारत और अमेरिका के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” कहां होगा?
(a) शिकागो
(b) पोखरण
(c) बीकानेर
(d) अलास्का
उत्तर: d) अलास्का
व्याख्या:
- 1-15 सितम्बर 2025
- 21वां संस्करण आयोजित होगा
प्रश्न 10. हाल ही में भारत में कहां पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली शुरू की गई?
(a) गुजरात
(b) केरल
(c) राजस्थान
(d) ओडिशा
उत्तर: a) गुजरात
व्याख्या:
- भारत की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली का शुभारंभ गुजरात में किया गया है।
- इस प्रणाली के तहत वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी और टोल शुल्क स्वचालित सेंसर तकनीक के माध्यम से लिया जाएगा।
- इसका उद्देश्य यातायात जाम कम करना और समय व ईंधन की बचत करना है।
- यह परियोजना डिजिटल इंडिया और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक बड़ा कदम है।
प्रश्न 11. अगस्त 2026 में बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी कौन करेगा?
(a) सूरत
(b) अहमदाबाद
(c) इंदौर
(d) नई दिल्ली
उत्तर: d) नई दिल्ली
व्याख्या:
- अगस्त 2026 में आयोजित होने वाली बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी नई दिल्ली करेगी।
- पहली बार भारत इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
प्रश्न 12. हाल ही में किसने 2025 “डच ग्रांड प्रीक्स” जीता है?
(a) ऑस्कर पियास्त्री
(b) इसाक हैडजर
(c) मैक्स वर्स्टपेन तृतीय
(d) इगास जेनीन
उत्तर: a) ऑस्कर पियास्त्री
व्याख्या:
- 2025 का डच ग्रांड प्रीक्स ऑस्कर पियास्त्री ने जीता है।
- पियास्त्री एक ऑस्ट्रेलियाई फॉर्मूला–वन ड्राइवर हैं, जिन्होंने इस रेस में स्थिर गति और रणनीति के बल पर शीर्ष स्थान हासिल किया।
प्रश्न 13. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया पहला भारतीय संगठन “एजुकेट गर्ल्स” किस राज्य का है?
(a) राजस्थान
(b) केरल
(c) हरियाणा
(d) यूपी
उत्तर: a) राजस्थान
व्याख्या:
- “एजुकेट गर्ल्स” राजस्थान से संचालित एक सामाजिक संगठन है।
- यह संगठन विशेष रूप से बालिकाओं की स्कूलों में नामांकन, उपस्थिति और सीखने के स्तर में सुधार पर व्यवस्थित रूप से कार्य करता है।
प्रश्न 14. हाल ही में किसने महालेखा नियंत्रक (CGA) का पदभार संभाला है?
(a) टीसीए कल्याणी
(b) रवि सिंह
(c) जितेन्द्र सिंह
(d) N.K. सिंह
उत्तर: a) टीसीए कल्याणी
व्याख्या:
- टीसीए कल्याणी ने भारत के महालेखा नियंत्रक (Controller General of Accounts) का कार्यभार संभाला है।
- CGA वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के अंतर्गत केंद्र सरकार की लेखा-प्रणाली, भुगतान और लेखा संकलन की सर्वोच्च प्राधिकारी होती है।
प्रश्न 15. लॉरेन्स वॉंग किस देश के प्रधानमंत्री हैं जो तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए भारत आये?
(a) इंडोनेशिया
(b) मलेशिया
(c) सिंगापुर
(d) थाईलैंड
उत्तर: c) सिंगापुर
व्याख्या:
- लॉरेन्स वॉंग सिंगापुर के प्रधानमंत्री हैं।
- वे भारत के साथ आर्थिक, प्रौद्योगिकी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से आधिकारिक दौरे पर आये।
प्रश्न 16. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन चैम्पियनशिप 2025 पेरिस में चिराग–सात्विक की जोड़ी ने कौन-सा पदक जीता?
(a) स्वर्ण
(b) रजत
(c) कांस्य
(d) चौथा स्थान
उत्तर: c) कांस्य
व्याख्या:
- चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।
- इस उपलब्धि ने विश्व स्तर पर भारतीय डबल्स बैडमिंटन की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और मजबूत किया।
प्रश्न 17. भारतीय सेना ने हाल ही में कहाँ पर “अचूक प्रहार” अभ्यास का आयोजन किया?
(a) केरल
(b) ओडिशा
(c) मणिपुर
(d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर: d) अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या:
- भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में “अचूक प्रहार” नामक अभ्यास आयोजित किया।
- इस अभ्यास का उद्देश्य सीमावर्ती और उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में सटीक प्रहार क्षमता तथा त्रि-सेवा सहयोग का परीक्षण करना था।
प्रश्न 18. एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 (कजाकिस्तान) में भारत ने कितने स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया?
(a) 99
(b) 50
(c) 26
(d) 23
उत्तर: b) 50
व्याख्या:
- भारत ने 50 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- भारत के कुल पदक 99 रहे, जिसमें 26 रजत और 23 कांस्य और 50 स्वर्ण पदक शामिल थे।
प्रश्न 19. हाल ही में स्कूल कक्षाओं में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक किसने पारित किया?
(a) भारत
(b) जापान
(c) चीन
(d) साउथ कोरिया
उत्तर: d) साउथ कोरिया
व्याख्या:
- साउथ कोरिया ने कक्षाओं में मोबाइल फोन के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए विधेयक पारित किया।
- इस कदम का उद्देश्य छात्रों का ध्यान भंग होने से रोकना और सीखने के परिणामों को बेहतर बनाना है।
प्रश्न 20. जल विधुत परियोजना पुनत्सांगछू-II किस देश ने भारत के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरी की है?
(a) नेपाल
(b) भूटान
(c) म्यांमार
(d) बांग्लादेश
उत्तर: b) भूटान
व्याख्या:
- भूटान ने भारत के सहयोग से पुनत्सांगछू-II जल विधुत परियोजना का सफल समापन किया है।
- यह परियोजना पुनत्सांगछू (पुना त्सांग) नदी पर निर्मित है और इससे उत्पन्न विधुत आपूर्ति दोनों देशों के ऊर्जा सहयोग को सुदृढ़ करेगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 04 सितंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।