By: Army Study

On: August 4, 2025

Follow

Daily Current Affairs 04 August 2025

Daily Current Affairs:-

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करेंट अफेयर्स का विशेष महत्व होता है। यहाँ हम आपके लिए 04 August 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर और उनके संक्षिप्त व्याख्या लेकर आए हैं। ये प्रश्न Army, SSC, UPSC, बैंकिंग, रेलवे, रक्षा सेवाओं और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।

प्रश्न 1. हाल ही में कहाँ पर भारत के सबसे बड़े हाइड्रोजन संयंत्र को शुरू करने की घोषणा की गई है?

(a) गुजरात
(b) राजस्थान
(c) केरल
(d) हरियाणा

उत्तर: (d) हरियाणा
व्याख्या: भारत सरकार ने हाल ही में हरियाणा में देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन संयंत्र शुरू करने की घोषणा की है।

प्रश्न 2. भारत और किस देश के मध्य “बोल्ड कुरुक्षेत्र” अभ्यास हुआ?

(a) फ्रांस
(b) रूस
(c) जापान
(d) सिंगापुर

उत्तर: (d) सिंगापुर
व्याख्या: यह सैन्य अभ्यास भारत और सिंगापुर के बीच संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।

प्रश्न 3. विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप–2025 में अनाहत सिंह ने कौन सा पदक जीता?

(a) स्वर्ण
(b) रजत
(c) कांस्य
(d) कोई नहीं

उत्तर: (c) कांस्य
व्याख्या: अनाहत सिंह ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

प्रश्न 4. भारतीय तटरक्षक बल के लिए लॉन्च प्रदूषण नियंत्रण पोत का नाम क्या है?

(a) समुद्र धार
(b) समुद्र सचेत
(c) समुद्र तेज
(d) समुद्र भीम

उत्तर: (b) समुद्र सचेत
व्याख्या: यह पोत समुद्री प्रदूषण नियंत्रण के लिए लॉन्च किया गया है।

प्रश्न 5. फिडे महिला शतरंज विश्व कप–2025 का खिताब किसने जीता?

(a) कोनेरु हम्पी
(b) रीतिका कंवर
(c) दिव्या देशमुख
(d) आर. वैषाली

उत्तर: (c) दिव्या देशमुख
व्याख्या: दिव्या देशमुख भारत की 44वीं ग्रैंडमास्टर बनी हैं।

प्रश्न 6. हाल ही में झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?

(a) रोहित शर्मा
(b) सोनू सूद
(c) पंकज त्रिपाठी
(d) महेंद्र सिंह धोनी

उत्तर: (d) महेंद्र सिंह धोनी
व्याख्या: धोनी को उनके राज्य झारखंड के पर्यटन प्रचार के लिए नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 7. हाल ही में “विश्व प्रकृति संरक्षण” दिवस कब मनाया गया?

(a) 26 जुलाई
(b) 27 जुलाई
(c) 28 जुलाई
(d) 29 जुलाई

उत्तर: (c) 28 जुलाई
व्याख्या: यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

प्रश्न 8. 2025 का विश्व का सबसे सुंदर हवाई अड्डा घोषित किया गया?

(a) चांगी हवाई अड्डा (सिंगापुर)
(b) यांताई पेंगलाई अड्डा (चीन)
(c) इंदिरा गांधी हवाई अड्डा
(d) इस्तांबुल हवाई अड्डा

उत्तर: (b) यांताई पेंगलाई अड्डा
व्याख्या: चीन का यह हवाई अड्डा 2025 में सबसे सुंदर घोषित किया गया है।

प्रश्न 9. हाल ही में कितने सांसदों को “संसद रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया गया?

(a) 16
(b) 17
(c) 18
(d) 19

उत्तर: (b) 17
व्याख्या: यह पुरस्कार उत्कृष्ट संसदीय प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

प्रश्न 10. हाल ही में किसे RBI केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक के रूप में नामित किया गया?

(a) अनुराधा ठाकुर
(b) प्रो. उमा कांजीलाल
(c) अजय सेठ
(d) प्रीति सुदन

उत्तर: (a) अनुराधा ठाकुर
व्याख्या: अनुराधा ठाकुर को हाल ही में केंद्रीय निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया।

प्रश्न 11. “ज्ञान भारतम मिशन” हाल ही में किसने शुरू किया?

(a) द्रौपदी मुर्मू
(b) अश्विनी वैष्णव
(c) नरेंद्र मोदी
(d) अमित शाह

उत्तर: (c) नरेंद्र मोदी
व्याख्या: प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा, नवाचार और डिजिटल विकास हेतु इस मिशन की शुरुआत की।

प्रश्न 12. हाल ही में SSB में नया महानिदेशक नियुक्त हुए हैं?

(a) अमृत मोहन प्रसाद
(b) संजय सिंघल
(c) ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह
(d) अजय कुमार श्रीवास्तव

उत्तर: (b) संजय सिंघल
व्याख्या: संजय सिंघल को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया DG नियुक्त किया गया।

प्रश्न 13. निसार उपग्रह हाल ही में किसने लॉन्च किया?

(a) रूस
(b) UAE
(c) भारत + USA
(d) जापान

उत्तर: (c) भारत + USA
व्याख्या: यह उपग्रह ISRO और NASA की साझेदारी में 31 जुलाई 2025 को लॉन्च किया गया।

प्रश्न 14. DRDO ने हाल ही में “प्रलय मिसाइल” का सफल परीक्षण कहाँ किया?

(a) ओडिशा
(b) आंध्रप्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) केरल

उत्तर: (a) ओडिशा
व्याख्या: यह परीक्षण ओडिशा के तट पर किया गया, जो DRDO की एक अहम उपलब्धि है।

प्रश्न 15. हाल ही में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय और स्मारक स्तूप का उद्घाटन कहाँ किया गया?

(a) हिमाचल
(b) सिक्किम
(c) बिहार (वैशाली)
(d) केरल

उत्तर: (c) बिहार (वैशाली)
व्याख्या: वैशाली बौद्ध धर्म के लिए एक ऐतिहासिक स्थल है, यहाँ यह नया संग्रहालय खोला गया है।

प्रश्न 16. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारतीय निर्यात पर कितना प्रतिशत टैरिफ लगाया गया?

(a) 20 प्रतिशत
(b) 25 प्रतिशत
(c) 30 प्रतिशत
(d) 18 प्रतिशत

उत्तर: (b) 25 प्रतिशत
व्याख्या: यह कदम व्यापार संतुलन सुधारने के लिए अमेरिका द्वारा उठाया गया है।

प्रश्न 17. भारत की पहली निजी AI यूनिवर्सिटी कहां लॉन्च हुई?

(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्यप्रदेश
(c) केरल
(d) महाराष्ट्र

उत्तर: (a) उत्तर प्रदेश
व्याख्या: यह यूनिवर्सिटी आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश में स्थापित की गई है।

प्रश्न 18. एम.एस. स्वामीनाथन की जयंती को सतत कृषि दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किस राज्य ने की है?

(a) राजस्थान
(b) असम
(c) महाराष्ट्र
(d) ओडिशा

उत्तर: (c) महाराष्ट्र
व्याख्या: हरित क्रांति के जनक के सम्मान में महाराष्ट्र सरकार ने यह पहल की।

प्रश्न 19. चर्चा में रहा ‘बांदीपुर टाइगर रिजर्व’ कहाँ है?

(a) कर्नाटक
(b) केरल
(c) मध्यप्रदेश
(d) तेलंगाना

उत्तर: (a) कर्नाटक
व्याख्या: यह टाइगर रिजर्व जैव विविधता के लिहाज से अत्यंत समृद्ध है।

प्रश्न 20. हाल ही में किस देश ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए “यूट्यूब” प्रतिबंध किया?

(a) रूस
(b) अमेरिका
(c) भारत
(d) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: (d) ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या: बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने यह प्रतिबंध लगाया।

Leave a Comment