Current Affairs by Army Study:-
Daily Current Affairs 03 सितम्बर 2025 हाल ही में हुई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित हैं। इनमें विश्व नारियल दिवस (2 सितम्बर), भारत-जापान के बीच खनिज सहयोग समझौता, और ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 में भारत का 115वां स्थान जैसे अंतर्राष्ट्रीय विषय शामिल हैं। इसके साथ ही SCO शिखर सम्मेलन का आयोजन चीन के तियानजिन शहर में हुआ, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंटरपोल के माध्यम से पहला पर्पल नोटिस जारी किया। स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (1-7 सितम्बर) और सिंगापुर को एशिया का सबसे सुरक्षित देश घोषित किया गया।
वहीं भारत में नोएडा में पहली मोबाइल टेम्पर्ड ग्लास फैक्ट्री का उद्घाटन, गुजरात में पहला मल्टी-लेन फ्री टोलिंग, और उत्तर प्रदेश में एयरो इंजन परीक्षण केंद्र की स्थापना की गई। खेल जगत में ICC और गूगल का समझौता तथा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2025 की मेजबानी साउथ कोरिया में होगी। इसके अलावा चंद्रयान-5 के लिए भारत-जापान सहयोग, INS कदमत की भागीदारी, और कनाडा में प्रभु श्री राम की 51 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया गया।
प्रश्न 01. हाल ही में ‘विश्व नारियल दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 30 अगस्त
(b) 31 अगस्त
(c) 1 सितम्बर
(d) 2 सितम्बर
उत्तर: (d) 2 सितम्बर
व्याख्या:
- विश्व नारियल दिवस हर वर्ष 2 सितम्बर को मनाया जाता है।
- भारत में सर्वाधिक नारियल उत्पादन केरल में होता है।
- विश्व नारियल समुदाय की स्थापना 9 सितम्बर 1969 को हुई थी।
प्रश्न 02. हाल ही में भारत व किस देश ने “महत्वपूर्ण खनिज सहयोग” के लिए समझौता किया?
(a) रूस
(b) श्रीलंका
(c) बांग्लादेश
(d) जापान
उत्तर: (d) जापान
व्याख्या:
- भारत और जापान के बीच 16वां इंडिया ट्रेड फेयर 2025 टोक्यो में हुआ।
- इस बैठक में महत्वपूर्ण खनिज सहयोग पर समझौता किया गया।
प्रश्न 03. हाल ही में जारी ‘ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025’ में भारत का स्थान कौन सा है?
(a) 96
(b) 105
(c) 115
(d) 117
उत्तर: (c) 115
व्याख्या:
- ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 में भारत 115वें स्थान पर है।
- आइसलैंड पहले स्थान पर है।
- आयरलैंड तीसरे स्थान पर है।
प्रश्न 04. SCO (शंघाई सहयोग संगठन) का आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ?
(a) चीन
(b) नेपाल
(c) भारत
(d) भूटान
उत्तर: (a) चीन
व्याख्या:
- SCO का 25वां शिखर सम्मेलन चीन के तियानजिन शहर में हुआ।
- भारत 2017 में SCO का 7वां सदस्य बना।
- SCO का मुख्यालय बीजिंग (चीन) में है।
प्रश्न 05. भारत की किस एजेंसी ने हाल ही में इंटरपोल के माध्यम से पहला पर्पल नोटिस जारी किया?
(a) CBI
(b) RBI
(c) प्रवर्तन निदेशालय (ED)
(d) IB
उत्तर: (c) प्रवर्तन निदेशालय (ED)
व्याख्या:
- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंटरपोल के माध्यम से पहला पर्पल नोटिस जारी किया।
- उद्देश्य: अपराधियों की लोकेशन को ट्रैक करना।
- विश्व की एजेंसियों को जागरूक करना।
प्रश्न 06. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
(a) रजिल पुहानी
(b) उर्जित पटेल
(c) एस. कृष्णन
(d) राजनाथ सिंह
उत्तर: (a) रजिल पुहानी
व्याख्या:
- रजिल पुहानी को हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का CEO नियुक्त किया गया।
- FSSAI : Food Safety and Standards Authority of India
- भारत में खाद्य सुरक्षा मानक तय करने वाली प्रमुख संस्था।
प्रश्न 07. हाल ही में ‘प्रिया मराठे’ का निधन हुआ, वे कौन थीं?
(a) लेखिका
(b) संगीतकार
(c) अभिनेत्री
(d) खिलाड़ी
उत्तर: (c) अभिनेत्री
व्याख्या:
- प्रिया मराठे टीवी अभिनेत्री थीं।
- उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल में अहम किरदार निभाया था।
- कैंसर के कारण निधन हुआ।
प्रश्न 08. वैश्विक शांति सूचकांक 2025 में एशिया का सबसे सुरक्षित देश कौन सा है?
(a) भारत
(b) नेपाल
(c) सिंगापुर
(d) जापान
उत्तर: (c) सिंगापुर
व्याख्या:
- सिंगापुर एशिया का सबसे सुरक्षित देश घोषित।
- भारत 115वें स्थान पर है।
- रिपोर्ट 2025 में जारी हुई।
प्रश्न 09. हाल ही में भारत की पहली मोबाइल टेम्पर्ड ग्लास फैक्ट्री का उद्घाटन कहाँ हुआ?
(a) जामनगर
(b) कोच्चि
(c) नोएडा
(d) नई दिल्ली
उत्तर: (c) नोएडा
व्याख्या:
- उत्तर प्रदेश के नोएडा में उद्घाटन हुआ।
- अश्विनी वैष्णव ने फैक्ट्री का शुभारंभ किया।
- यह भारत की पहली मोबाइल टेम्पर्ड ग्लास फैक्ट्री है।
प्रश्न 10. हाल ही में NHAI ने भारत का पहला मल्टी लेन फ्री टोलिंग कहाँ शुरू किया?
(a) केरल
(b) राजस्थान
(c) कर्नाटक
(d) गुजरात
उत्तर: (d) गुजरात
व्याख्या:
- NHAI ने गुजरात में पहला मल्टी लेन फ्री टोलिंग शुरू किया।
- उद्देश्य: टोल पर ट्रैफिक जाम कम करना।
- डिजिटल टोल सिस्टम लागू किया गया।
प्रश्न 11. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा “आदिवाणी ऐप” लॉन्च किया गया?
(a) जनजातीय कार्य मंत्रालय
(b) रक्षा मंत्रालय
(c) शिक्षा मंत्रालय
(d) उद्योग मंत्रालय
उत्तर: (a) जनजातीय कार्य मंत्रालय
व्याख्या:
- आदिवाणी ऐप भारत का पहला AI आधारित ट्रांसलेटर ऐप है।
- उद्देश्य: आदिवासी भाषाओं का संरक्षण और डिजिटल प्रमोशन।
- लॉन्च: जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा।
प्रश्न 12. विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
(a) जापान
(b) साउथ कोरिया
(c) चीन
(d) सिंगापुर
उत्तर: (b) साउथ कोरिया
व्याख्या:
- स्थान: ग्वांगजू, साउथ कोरिया।
- वर्ष: 2025
- भारत की प्रीमियर तीरंदाजी लीग 2025 का आयोजन दिल्ली में होगा।
प्रश्न 13. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को जॉइन करने वाली भारत की चौथी एयरलाइन बनी?
(a) इंडिगो
(b) विस्तारा
(c) एयर इंडिया
(d) एयर इंडिया एक्सप्रेस
उत्तर: (d) एयर इंडिया एक्सप्रेस
व्याख्या:
- एयर इंडिया एक्सप्रेस चौथी भारतीय एयरलाइन बनी।
- संगठन: इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA)।
- नागर विमानन मंत्री: राममोहन नायडू।
प्रश्न 14. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कब मनाया जा रहा है?
(a) 2 से 9 सितम्बर
(b) 3 से 10 सितम्बर
(c) 1 से 7 सितम्बर
(d) 2 से 6 सितम्बर
उत्तर: (c) 1 से 7 सितम्बर
व्याख्या:
- अवधि: 1–7 सितम्बर।
- थीम: “बेहतर जीवन हेतु अच्छा भोजन”।
- उद्देश्य: पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता।
प्रश्न 15. हाल ही में भारतीय सेना ने युद्ध कौशल 3.0 अभ्यास का आयोजन कहाँ किया?
(a) सिक्किम
(b) असम
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) हिमाचल
उत्तर: (c) अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या:
- नाम: युद्ध कौशल 3.0
- स्थान: अरुणाचल प्रदेश।
- अन्य अभ्यास: दिव्य शक्ति (सिक्किम), डेजर्ट हाट (जोधपुर)।
प्रश्न 16. INS कदमत कहाँ के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होगा?
(a) युगांडा
(b) पापुआ न्यू गिनी
(c) रूस
(d) साउथ कोरिया
उत्तर: (b) पापुआ न्यू गिनी
व्याख्या:
- आयोजन: 50वां स्वतंत्रता दिवस समारोह।
- जहाज: INS उदयगिरि, INS हिमगिरि भी नौसेना में शामिल।
- स्थान: पापुआ न्यू गिनी।
प्रश्न 17. हाल ही में कहाँ पर राजनाथ सिंह द्वारा भारत के सबसे बड़े एयरो इंजन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया?
(a) राजस्थान
(b) उत्तरप्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) मिजोरम
उत्तर: (b) उत्तरप्रदेश
व्याख्या:
- स्थान: लखनऊ, उत्तरप्रदेश।
- उद्देश्य: एयरो इंजन परीक्षण सुविधा।
- निर्माण: रक्षा अनुसंधान संगठन द्वारा।
प्रश्न 18. हाल ही में ICC ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया?
(a) Apple
(b) Google
(c) Meta
(d) Microsoft
उत्तर: (b) Google
व्याख्या:
- समझौता: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 प्रमोशन के लिए।
- आयोजन स्थल: भारत और श्रीलंका।
- एशिया कप 2025 का आयोजन: UAE
प्रश्न 19. भारत और किस देश ने चंद्रयान-5 के लिए समझौता किया है?
(a) रूस
(b) अमेरिका
(c) जापान
(d) साउथ कोरिया
उत्तर: (c) जापान
व्याख्या:
- मिशन का नाम: लुनेक्स मिशन।
- सहयोग: भारत और जापान।
- समय सीमा: 2028 तक लॉन्च।
प्रश्न 20. हाल ही में कहाँ पर प्रभु श्री राम की 51 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया गया?
(a) कनाडा
(b) नेपाल
(c) मॉरीशस
(d) थाईलैंड
उत्तर: (a) कनाडा
व्याख्या:
- स्थान: कनाडा के मिसिसॉगा में ।
- ऊँचाई: 51 फीट।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 03 सितंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।