Daily Current Affairs 01 September 2025

Current Affairs by Army Study:-

Daily Current Affairs 01 सितम्बर 2025 हाल की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित है। हाल ही में केरल को भारत का पहला पूर्ण डिजिटल राज्य घोषित किया गया। भारतीय सेना ने असम में “समन्वय शक्ति” सैन्य अभ्यास आयोजित किया। खेल क्षेत्र में, 2025 विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप इंग्लैंड में होगी, वहीं खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव में मध्यप्रदेश शीर्ष पर रहा और अनुभवी क्रिकेटर आर. अश्विन ने IPL से संन्यास ले लिया।

साहित्य और संस्कृति में, कंचन चक्रवर्ती की पुस्तक Justice Denied Justice Lost चर्चा में रही, 26वां दिव्य कला मेला पटना में आयोजित हुआ। वैश्विक स्तर पर, स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2025 में ज्यूरिक को सबसे स्मार्ट शहर घोषित किया गया और लिथुआनिया की प्रधानमंत्री के रूप में इंगा रूग़िनिएन ने पदभार संभाला।

भारत में शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर यह रही कि देश का सबसे बड़ा केंद्रीय पुस्तकालय आन्ध्रप्रदेश में स्थापित किया गया। विज्ञान के क्षेत्र में भारत का पहला फाइटो-सीर जीवाश्म राजस्थान के जैसलमेर में मिला, यहाँ पहले डायनासोर के जीवाश्म भी मिल चुके है। नुआखई उत्सव ओडिशा में मनाया गया। सामरिक मोर्चे पर भारत ने मिस्र में आयोजित ब्राइट स्टार सैन्य अभ्यास में 700 सैनिक भेजकर अपनी क्षमता प्रदर्शित की।

साथ ही, 26 अगस्त को महिला दिवस मनाया गया, जो महिलाओं की उपलब्धियों और अधिकारों को समर्पित है।


प्रश्न 01. हाल ही में भारत का पूर्ण डिजिटल राज्य घोषित किया गया ?

(a) राजस्थान
(b) तेलंगाना
(c) मिजोरम
(d) केरल

उत्तर: केरल

व्याख्या:

  • केरल को भारत का पहला पूर्ण डिजिटल राज्य घोषित किया गया।
  • यहां सभी सरकारी सेवाएँ डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ चुकी हैं।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पंचायत और नगर सेवाओं में डिजिटलाइजेशन हुआ।
  • यह राज्य “डिजिटल इंडिया” का मॉडल बन गया है।

प्रश्न 02. हाल ही में किसने अरुण ग्रह का 29वां उपग्रह खोजा है ?

(a) इसरो
(b) जाक्सा
(c) नासा
(d) स्पेसएक्स

उत्तर: नासा

व्याख्या:

  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अरुण (Uranus) ग्रह का 29वां उपग्रह खोजा।
  • आधुनिक दूरबीन और तकनीक से खोज संभव हुई।
  • यह खोज ग्रहों और उपग्रहों की संरचना को समझने में मदद करेगी।

प्रश्न 03. भारतीय सेना द्वारा “समन्वय शक्ति अभ्यास” 2025 कहां शुरू किया गया है ?

(a) केरल
(b) असम
(c) राजस्थान
(d) जम्मू-कश्मीर

उत्तर: असम

व्याख्या:

  • अभ्यास असम में शुरू किया गया।
  • उद्देश्य: सेना के विभिन्न अंगों के बीच तालमेल बढ़ाना।
  • थलसेना, वायुसेना, नौसेना और अर्धसैनिक बल इसमें शामिल हुए।
  • उत्तर-पूर्व क्षेत्र की सामरिक महत्ता को ध्यान में रखा गया।

प्रश्न 04. 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन कहां किया जायेगा ?

(a) भारत
(b) रूस
(c) चीन
(d) इंग्लैण्ड

उत्तर: इंग्लैण्ड

व्याख्या:

  • वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 इंग्लैण्ड में होगी।
  • विश्व के शीर्ष मुक्केबाज इसमें भाग लेंगे।
  • इंग्लैण्ड खेल आयोजनों की बेहतरीन मेजबानी के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 05. ‘Justice Denied Justice Lost’ नामक पुस्तक हाल ही में किसने लिखी ?

(a) राम माधव
(b) वी.एस. रवि
(c) कंचन चक्रवर्ती
(d) सुन्दीप मिश्रा

उत्तर: कंचन चक्रवर्ती

व्याख्या:

  • पुस्तक “Justice Denied Justice Lost” कंचन चक्रवर्ती द्वारा लिखी गई।
  • इसमें न्याय में देरी और उसकी खामियों को उजागर किया गया है।
  • आम जनता के न्याय पाने के अधिकार पर चर्चा की गई है।

प्रश्न 06. खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव में शीर्ष पर कौन रहा ?

(a) राजस्थान
(b) केरल
(c) उत्तराखण्ड
(d) मध्यप्रदेश

उत्तर: मध्यप्रदेश

व्याख्या:

  • मध्यप्रदेश खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव में शीर्ष पर रहा।
  • महोत्सव का उद्देश्य जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देना है।
  • खिलाड़ियों ने रोइंग, कायाकिंग, कैनोइंग जैसे खेलों में भाग लिया।

प्रश्न 07. हाल ही में किसे “प्रिटोरिया कैपिटल” का मुख्य कोच नियुक्त किया गया ?

(a) राहुल द्रविड़
(b) सौरभ गांगुली
(c) विरेन्द्र सहवाग
(d) रवि शास्त्री

उत्तर: सौरभ गांगुली

व्याख्या:

  • सौरभ गांगुली को दक्षिण अफ्रीका की T-20 लीग की टीम “प्रिटोरिया कैपिटल” का कोच बनाया गया।
  • वे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • उनके अनुभव से टीम को लाभ मिलेगा।

प्रश्न 08. 26वां दिव्य कला मेला कहां शुरू हुआ ?

(a) पटना
(b) रांची
(c) नई दिल्ली
(d) नागपुर

उत्तर: पटना

व्याख्या:

  • 26वां दिव्य कला मेला पटना में आयोजित हुआ।
  • दिव्यांग कलाकारों और उद्यमियों को मंच प्रदान करता है।
  • “विकलांगजन सशक्तिकरण विभाग” द्वारा इसका आयोजन किया जाता है।

प्रश्न 09. ऐश्वर्य प्रताप सिंह संबंध किस खेल से है ?

(a) क्रिकेट
(b) भारोतोलन
(c) निशानेबाजी
(d) शतरंज

उत्तर: निशानेबाजी

व्याख्या:

  • ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर भारतीय निशानेबाज हैं।
  • उन्होंने विश्व कप और एशियाई खेलों में पदक जीते।
  • वे 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट में विशेषज्ञ हैं।

प्रश्न 10. भारत और किस देश के बीच 14वीं संयुक्त द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास “मैत्री” आयोजित किया जाएगा ?

(a) मलेशिया
(b) थाईलैण्ड
(c) वियतनाम
(d) श्रीलंका

उत्तर: थाईलैण्ड

व्याख्या:

  • “मैत्री” सैन्य अभ्यास भारत और थाईलैण्ड के बीच होता है।
  • इसका उद्देश्य आतंकवाद निरोधक और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण है।
  • यह दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत करता है।

प्रश्न 11. ADR (Association for Democratic Reforms) की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक आपराधिक मामले किस मुख्यमंत्री पर हैं ?

(a) रेवंत रेड्डी
(b) ममता बनर्जी
(c) पेमा खाण्डु
(d) भजनलाल शर्मा

उत्तर: रेवंत रेड्डी

व्याख्या:

  • ADR रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर सबसे अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  • यह राजनीति में आपराधिकरण की गंभीरता को दर्शाता है।

प्रश्न 12. स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2025 रैंकिंग में कौन सा शहर शीर्ष पर है ?

(a) टोक्यो
(b) ओस्लो
(c) ज्यूरिक
(d) जिनेवा

उत्तर: ज्यूरिक

व्याख्या:

  • स्विट्जरलैंड का ज्यूरिक शहर शीर्ष पर रहा।
  • स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी नवाचार और हरित ऊर्जा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
  • नागरिक सेवाएँ यहां पूरी तरह डिजिटलाइज्ड हैं।

प्रश्न 13. हाल ही में ‘महिला दिवस’ कब मनाया गया ?

(a) 24 अगस्त
(b) 25 अगस्त
(c) 26 अगस्त
(d) 27 अगस्त

उत्तर: 26 अगस्त

व्याख्या:

  • 26 अगस्त को महिला दिवस मनाया गया।
  • उद्देश्य: महिलाओं के अधिकार और योगदान को सम्मान देना।
  • देशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रश्न 14. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने IPL से संन्यास लिया है ?

(a) एम.एस. धोनी
(b) आर. अश्विन
(c) केदार जाधव
(d) रोहित शर्मा

उत्तर: आर. अश्विन

व्याख्या:

  • भारतीय स्पिनर आर. अश्विन ने IPL से संन्यास लिया।
  • उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स सहित कई टीमों के लिए खेला।
  • IPL में उनका प्रदर्शन शानदार रहा और कई रिकॉर्ड बनाए।

प्रश्न 15. हाल ही में लिथुआनिया के नए प्रधानमंत्री कौन बने ?

(a) इंगा रूग़िनिएन
(b) डेनियल नोबोआ बेबा
(c) सारा जाफरानी
(d) ड्यूरो मैकूट

उत्तर: इंगा रूग़िनिएन

व्याख्या:

  • इंगा रूग़िनिएन लिथुआनिया के नए प्रधानमंत्री बने।
  • उनका चयन देश की राजनीति में बदलाव की दिशा में अहम माना जा रहा है।

प्रश्न 16. हाल ही में कहां देश का सबसे बड़ा केन्द्रीय पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा ?

(a) ओडिशा
(b) राजस्थान
(c) आन्ध्रप्रदेश
(d) मध्यप्रदेश

उत्तर: आन्ध्रप्रदेश

व्याख्या:

  • देश का सबसे बड़ा केन्द्रीय पुस्तकालय आन्ध्रप्रदेश में स्थापित होगा।
  • लाखों किताबें और डिजिटल संसाधन यहां उपलब्ध होंगे।
  • यह शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होगा।

प्रश्न 17. हाल ही में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया गया ?

(a) 27 अगस्त
(b) 29 अगस्त
(c) 30 अगस्त
(d) 31 अगस्त

उत्तर: 29 अगस्त

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है।
  • यह दिन हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद की जयंती है।
  • इस दिन खेल पुरस्कार भी वितरित किए जाते हैं।

प्रश्न 18. भारत ने “एक्सरसाइज ब्राइट स्टार 2025” अभ्यास के लिए कहां 700 सैनिक भेजे हैं ?

(a) मिस्र
(b) जापान
(c) रूस
(d) कनाडा

उत्तर: मिस्र

व्याख्या:

  • “ब्राइट स्टार” अभ्यास मिस्र में आयोजित हुआ।
  • भारत ने इसमें भाग लेने के लिए 700 सैनिक भेजे।
  • उद्देश्य: अंतरराष्ट्रीय सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाना।

प्रश्न 19. हाल ही में कहां भारत का पहला फाइटो-सीर जीवाश्म मिला है ?

(a) नागपुर
(b) जैसलमेर
(c) रांची
(d) उदयपुर

उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या:

  • भारत का पहला फाइटो-सीर जीवाश्म राजस्थान के जैसलमेर में मिला।
  • यह खोज पुराजीव विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण है।
  • जैसलमेर में पहले डायनासोर के जीवाश्म भी मिल चुके है।

प्रश्न 20. हाल ही में नुआखई उत्सव कहां मनाया गया ?

(a) असम
(b) ओडिशा
(c) केरल
(d) राजस्थान

उत्तर: ओडिशा

व्याख्या:

  • नुआखई उत्सव ओडिशा में मनाया गया।
  • यह कृषि और पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा त्योहार है।
  • इसमें किसान और ग्रामीण समुदाय विशेष रूप से शामिल होते हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 01 सितंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

Leave a Comment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now