भारत रत्न पुरस्कार 2024: पाँच महान हस्तियों को मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च सम्मान

Last updated on May 18th, 2025 at 02:29 pm

✦ भारत रत्न पुरस्कार (Bharat Ratna Award 2024) :-

दोस्तों, भारत रत्न पुरस्कार जिसे भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है, यह पुरस्कार मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा या उच्चतम क्रम के प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। इस पुरस्कार में एक प्रमाण पत्र, पीपल के पत्ते के आकार का एक पदक दिया जाता है, लेकिन कोई मौद्रिक अनुदान नहीं दिया जाता है। ये पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय वरीयता क्रम में सातवें स्थान पर आते हैं।

भारत सरकार ने 2024 में पाँच महान हस्तियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। ये प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं – कर्पूरी ठाकुर, एम.एस. स्वामीनाथन, पी.वी. नरसिम्हा राव, लालकृष्ण आडवाणी और चौधरी चरण सिंह।
इन महान हस्तियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है और अपने कार्यों से देश को प्रेरित किया है। समाज के उत्थान, कृषि, राजनीति और न्याय के लिए इनका समर्पण आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।


कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) :-

  • “जन नायक” के नाम से मशहूर कर्पूरी ठाकुर एक समाजवादी नेता और बिहार के दो बार मुख्यमंत्री (1970-71 और 1977-79) रहे।
  • OBC आरक्षण लागू करने में अहम भूमिका।
  • शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया।
  • 1978 में 26% आरक्षण का मॉडल पेश किया, जिसमें OBC, IBC, महिलाओं और कमजोर आर्थिक वर्ग शामिल थे।
  • सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रबल समर्थक।

एम.एस. स्वामीनाथन (M.S. Swaminathan) :-

  • ‘भारत की हरित क्रांति के जनक’ और प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक थे।
  • नॉर्मन बोरलॉग के साथ उच्च उपज वाली गेहूं और चावल की किस्में विकसित कीं।
  • राष्ट्रीय किसान आयोग का नेतृत्व किया।
  • देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्पूर्ण योगदान निभाया ।
  • “पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2001” में महत्पूर्ण योगदान निभाया।
  • टिकाऊ कृषि और पर्यावरण संरक्षण के लिए एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की।
  • प्रतिष्ठित पुरस्कार: शांति स्वरूप भटनागर, रेमन मैग्सेसे, अल्बर्ट आइंस्टीन वर्ल्ड साइंस अवार्ड।
  • पद्म श्री (1967), पद्म भूषण (1972), और पद्म विभूषण (1989) से सम्मानित।

पी.वी. नरसिम्हा राव (P.V. Narasimha Rao) :-

  • 1991-1996 तक भारत के 9वें प्रधानमंत्री रहे।
  • 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण और वैश्वीकरण की शुरुआत की।
  • भुगतान संतुलन संकट से देश को उबारा।
  • 73वें और 74वें संविधान संशोधन के तहत महिलाओं के लिए पंचायती राज और शहरी निकायों में एक तिहाई आरक्षण।
  • प्रसिद्ध तेलुगु उपन्यास ‘वेयी पदगालु’ का हिंदी अनुवाद ‘सहस्रफान’ किया।
  • एक विद्वान और लेखक के रूप में भी उनकी पहचान रही।

लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Adwani) :-

  • 1999-2004 तक भारत के सातवें उप-प्रधानमंत्री रहे।
  • 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद लंबे समय तक अध्यक्ष रहे।
  • सुरक्षा, रक्षा और मीडिया के क्षेत्र में कई बड़े सुधार किए।
  • बौद्धिक क्षमता, सशक्त सिद्धांत, और समृद्ध भारत के लिए समर्पण का प्रतीक जाने गए।

चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) :-

  • भारत के 5वें प्रधानमंत्री और किसानों के सबसे बड़े समर्थक माने जाते हैं।
  • 1952 में जमींदारी प्रथा खत्म करने में अग्रणी भूमिका।
  • किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए काम किया।
  • सदा लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के समर्थक रहे।
  • आपातकाल का विरोध करते हुए लोकतंत्र की रक्षा की।

2024 में सम्मानित इन पाँच हस्तियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। सामाजिक न्याय, राजनीति, अर्थव्यवस्था, कृषि और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में उनके कार्य देश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हुए।

इन हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करना न केवल उनकी सेवाओं को याद करना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना भी है। यह सम्मान उनके योगदान को अमर करता है और हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।

2 thoughts on “भारत रत्न पुरस्कार 2024: पाँच महान हस्तियों को मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च सम्मान”

  1. This is not correct Sh Lal Krishan Advani jee is still alive. How come you have mentioned it after d... Read more
    Reply
  2. This is not correct Sh Lal Krishan Advani jee is still alive. How come you have mentioned it after d... Read more
    Reply

Leave a Comment

Characters: 0/1000

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now