By: Army Study

On: September 25, 2025

Follow

Daily Current Affairs 25 September 2025

Current Affairs by Army Study:-

Daily Current Affairs 25 सितम्बर 2025 में हाल ही में देश और दुनिया से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएं सुर्खियों में रहीं।इनमें ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2025 में भारत का तीसरा स्थान रहा, स्मृति मंधाना ने बनाया तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का रिकॉर्ड, हल्दी बोर्ड का नया मुख्यालय निजामाबाद होगा, तथा जापान द्वारा H2A रॉकेट से जलवायु परिवर्तन उपग्रह का प्रक्षेपण जैसी प्रमुख खबरें शामिल हैं। इसके साथ ही CBI का ऑपरेशन चक्र-5, अदाणी ग्रीन एनर्जी का 15 GW क्षमता पार करना तथा भारत द्वारा मोज़ाम्बिक को लोकोमोटिव इंजन निर्यात जैसी आर्थिक और औद्योगिक खबरों को भी कवर किया गया है।

इसके अलावा, उत्तरप्रदेश में पहला ग्रीन डेटा सेंटर स्थापित, कतर एयरवेज को सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का खिताब मिला, महाराष्ट्र द्वारा हेजिंग डेस्क की शुरुआत की गई, बांग्लादेश से जूट आयात पर प्रतिबंध, शक्ति भट्ट पुरस्कार 2025, तमिलनाडु की हॉकी जीत, हड़प्पा कालीन कब्रगाह की खोज, अन्नदाता सुखीभाव योजना आंध्रप्रदेश में, U-17 कुश्ती चैंपियनशिप, वेदिका भंसाली की गोल्फ उपलब्धि, विश्व में भारत का मछली उत्पादन में दूसरा स्थान, पहली ट्राइबल जीनोम सीक्वेंसिंग और मुंबई में टेस्ला का पहला शोरूम खुला जैसी सभी महत्वपूर्ण ख़बरें शामिल हैं।


प्रश्न 01. हाल ही में हुए ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2025 में भारत को कौन-सा स्थान मिला?

(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5

उत्तर: b) 3

व्याख्या:

  • ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2025 में भारत को तीसरा स्थान मिला, जबकि पहले स्थान पर USA और दूसरे पर चीन रहा।
  • यह रैंक स्टार्टअप यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या के आधार पर तय की जाती है।

प्रश्न 02. हाल ही में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी?

(a) मिताली राज
(b) स्मृति मंधाना
(c) हरमनप्रीत कौर
(d) सेफाली वर्मा

उत्तर: b) स्मृति मंधाना

व्याख्या:

  • स्मृति मंधाना ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
  • वे T20, ODI और टेस्ट तीनों में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

प्रश्न 03. हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने कहां पर हल्दी बोर्ड के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया?

(a) कोच्चि
(b) जयपुर
(c) निजामाबाद
(d) नई दिल्ली

उत्तर: c) निजामाबाद

व्याख्या:

  • निजामाबाद, तेलंगाना में हल्दी बोर्ड के नए मुख्यालय का उद्घाटन हुआ।
  • इसका उद्देश्य 2030 तक हल्दी का 1 बिलियन डॉलर का निर्यात करना है।

प्रश्न 04. हाल ही में किसने H2A रॉकेट से जलवायु परिवर्तन निगरानी उपग्रह प्रक्षेपित किया?

(a) भारत
(b) जापान
(c) रूस
(d) अमेरिका

उत्तर: b) जापान

व्याख्या:

  • जापान ने NASA और ISRO के साथ मिलकर NISAR मिशन के तहत यह उपग्रह प्रक्षेपित किया।
  • इसका उद्देश्य पृथ्वी की सतत निगरानी करना है।

प्रश्न 05. हाल ही में CBI ने किस ऑपरेशन के तहत साइबर धोखाधड़ी में म्यूल बैंक खातों का भंडाफोड़ किया?

(a) ऑपरेशन चक्र-5
(b) ऑपरेशन शिव
(c) ऑपरेशन शक्ति
(d) ऑपरेशन धारा

उत्तर: a) ऑपरेशन चक्र-5

व्याख्या:

  • CBI ने साइबर फ्रॉड में म्यूल बैंक खातों की पहचान और कार्रवाई ऑपरेशन चक्र-5 के तहत की।
  • इस ऑपरेशन का उद्देश्य डिजिटल ठगी रोकना है।

प्रश्न 06. 15 GW से अधिक अक्षय ऊर्जा संचालित करने वाली पहली भारतीय कंपनी कौन बनी?

(a) रिलायंस
(b) टाटा
(c) भंडला
(d) अडाणी

उत्तर: d) अडाणी

व्याख्या:

  • अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 15 GW से अधिक क्षमता प्राप्त की।
  • भारत के वर्ल्ड एनर्जी इंडेक्स 2025 में भारत का स्थान 71वां है।

प्रश्न 07. हाल ही में भारत ने किस अफ्रीकी देश को दो लोकोमोटिव इंजन निर्यात किए?

(a) सेनेगल
(b) युगांडा
(c) मोज़ाम्बिक
(d) कम्पाला

उत्तर: c) मोज़ाम्बिक

व्याख्या:

  • बिहार के मधेपुरा लोकोमोटिव वर्क्स से इंजन मोज़ाम्बिक को निर्यात किए गए।
  • यह अफ्रीकी देशों में भारतीय रेल तकनीक के विस्तार का हिस्सा है।

प्रश्न 08. भारत का पहला ग्रीन डेटा सेंटर कहां स्थापित किया गया है?

(a) उत्तरप्रदेश
(b) गोवा
(c) छत्तीसगढ़
(d) आंध्रप्रदेश

उत्तर: a) उत्तरप्रदेश

व्याख्या:

  • यह ग्रीन डेटा सेंटर गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश में स्थापित किया गया।
  • यह नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होने वाला पहला डाटा सेंटर है।

प्रश्न 09. हाल ही में किसे 2025 स्काईट्रैक्स अवॉर्ड में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन का खिताब मिला?

(a) कतर एयरवेज
(b) इंडिगो
(c) सिंगापुर एयरलाइंस
(d) एमिरेट्स

उत्तर: a) कतर एयरवेज

व्याख्या:

  • 2025 स्काईट्रैक्स अवॉर्ड में कतर एयरवेज को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन घोषित किया गया।
  • चांगी एयरपोर्ट को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा घोषित किया गया।

प्रश्न 10. हाल ही में किस राज्य सरकार ने कपास, हल्दी, मक्का किसानों के लिए हेजिंग डेस्क शुरू किया है?

(a) महाराष्ट्र
(b) केरल
(c) कर्नाटक
(d) नई दिल्ली

उत्तर: a) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • महाराष्ट्र सरकार ने किसानों की फसल के उचित मूल्य के लिए हेजिंग डेस्क शुरू किया।
  • यह पहल कृषि उत्पादों की कीमतों में स्थिरता लाने के लिए है।

प्रश्न 11. हाल ही में भारत ने भूमि और समुद्री बंदरगाहों के माध्यम से किस देश से जूट आयात पर 2 वर्षों का प्रतिबंध लगाया?

(a) श्रीलंका
(b) बांग्लादेश
(c) म्यांमार
(d) मालदीव

उत्तर: b) बांग्लादेश

व्याख्या:

  • भारत सरकार ने बांग्लादेश से जूट आयात पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगाया।
  • इसका उद्देश्य घरेलू उद्योग को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 12. हाल ही में 2025 शक्ति भट्ट पुरस्कार किसे मिला?

(a) ओपल सुचाता
(b) सारा जो सेफ
(c) मानसी कंवर
(d) जारा चौधरी

उत्तर: d) जारा चौधरी

व्याख्या:

  • जारा चौधरी को शक्ति भट्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार साहित्यिक योगदान के लिए दिया जाता है।

प्रश्न 13. हाल ही में किसने पुरुष हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 जीता?

(a) केरल
(b) ओडिशा
(c) तमिलनाडु
(d) प. बंगाल

उत्तर: c) तमिलनाडु

व्याख्या:

  • पुरुष हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का विजेता भारत रहा।
  • उपविजेता दक्षिण कोरिया रही।

प्रश्न 14. हाल ही में कहां प्राचीन हड़प्पा कालीन कब्रगाह की खोज हुई?

(a) राजस्थान
(b) केरल
(c) गुजरात
(d) आंध्रप्रदेश

उत्तर: c) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात में हाल ही में हड़प्पा कालीन कब्रगाह की खोज हुई।
  • यह खोज इतिहास और पुरातत्व के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 15. हाल ही में “अन्नदाता सुखीभाव योजना” किस राज्य द्वारा शुरू की गई?

(a) सिक्किम
(b) तमिलनाडु
(c) केरल
(d) आंध्रप्रदेश

उत्तर: d) आंध्रप्रदेश

व्याख्या:

  • आंध्रप्रदेश सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए यह योजना शुरू की।
  • प्रत्येक किसान को 20,000 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे।

प्रश्न 16. U-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत पदक तालिका में कौन से स्थान पर रहा?

(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4

उत्तर: c) 3

व्याख्या:

  • भारत ने U-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 9 पदक जीते।
  • USA पहले स्थान पर और उज्बेकिस्तान दूसरे पर रहा।

प्रश्न 17. वेदिका भंसाली का संबंध किस खेल से है?

(a) क्रिकेट
(b) हॉकी
(c) शतरंज
(d) गोल्फ

उत्तर: d) गोल्फ

व्याख्या:

  • वेदिका भंसाली ने U-9 गोल्फ किड्स टूर्नामेंट 2025 में जीत हासिल की।
  • यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया था।

प्रश्न 18. भारत मछली उत्पादन में कौन सा स्थान रखता है?

(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) चतुर्थ

उत्तर: b) द्वितीय

व्याख्या:

  • भारत मछली उत्पादन में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • वर्ष 2023-24 में भारत का उत्पादन 185 लाख टन तक पहुँच गया।

प्रश्न 19. भारत की पहली ट्राइबल जीनोम सीक्वेंसिंग परियोजना हाल ही में किस राज्य में शुरू हुई?

(a) राजस्थान
(b) मध्यप्रदेश
(c) गुजरात
(d) केरल

उत्तर: c) गुजरात

व्याख्या:

  • यह परियोजना गुजरात के गांधीनगर में शुरू हुई।
  • इसका उद्देश्य आदिवासी जनजातियों की आनुवंशिकी पर शोध करना है।

प्रश्न 20. हाल ही में टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम किस शहर में शुरू किया?

(a) बेंगलुरु
(b) दिल्ली
(c) मुंबई
(d) हैदराबाद

उत्तर: c) मुंबई

व्याख्या:

  • टेस्ला ने भारत का पहला शोरूम मुंबई में शुरू किया।
  • भारत का पहला ड्राइवलेस मेट्रो बेंगलुरु में शुरू हुआ था।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 25 सितंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

Leave a Comment