By: Army Study

On: September 19, 2025

Follow

Daily Current Affairs 19 September 2025

Current Affairs by Army Study:-

Daily Current Affairs 19 सितम्बर 2025 में हाल के दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ख़बरें सम्मिलित है। इनमें संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी निदेशक के रूप में डॉ. सीमा बहोस की नियुक्ति और एशिया के पहले महिला कैंसर उपचार केंद्र अपोलो एथेन का नई दिल्ली में उद्घाटन प्रमुख खबरों में रहा। वहीं, ASME होली पदक 2025 से बाबा कल्याणी को सम्मानित किया गया। मणिपुर में हठई मिर्च महोत्सव मनाया गया, जबकि सिक्किम में नारी अदालत और आमा सशक्तिकरण योजना की शुरुआत हुई। 17 सितंबर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2025 मनाया गया और फ्रांस के फुटबॉल खिलाड़ी सैमुअल उमतीति भी चर्चा में रहे।

दूसरी ओर, उत्तरप्रदेश में सेवा पर्व-25 अभियान शुरू हुआ, भारत ने ILO के साथ वैश्विक कौशल मान्यता पर समझौता किया और भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास का 21वां संस्करण अलास्का में सम्पन्न हुआ। साथ ही, नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की बनीं, भारतीय नौसेना को लेन्जा-N रडार मिला और SCO बैठक किर्गिस्तान में हुई। रक्षा मंत्री ने समुद्री प्रदक्षिणा अभियान लॉन्च किया, IIM अहमदाबाद ने दुबई परिसर खोला, अरुणाचल में पल्लास बिल्ली का साक्ष्य मिला और भारत की गैर-जीवाश्म बिजली क्षमता 250 गीगावाट तक पहुंच गई।


प्रश्न 01. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया?

(a) डॉ. सीमा बहोस
(b) एनालेना बैयरबॉक
(c) सोनाली मिश्रा
(d) आस्था पूनिया

उत्तर: a) डॉ. सीमा बहोस

व्याख्या:

  • डॉ. सीमा बहोस को संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • यह पद महिलाओं के सशक्तिकरण और लैंगिक समानता पर केंद्रित है।

प्रश्न 02. हाल ही में एशिया के पहले महिला कैंसर उपचार केंद्र “अपोलो एथेन” का उद्घाटन कहां किया गया?

(a) मुंबई
(b) नागपुर
(c) नई दिल्ली
(d) जयपुर

उत्तर: c) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • नई दिल्ली में “अपोलो एथेन” का उद्घाटन हुआ।
  • यह एशिया का पहला महिला कैंसर उपचार केंद्र है।

प्रश्न 03. हाल ही में किसे ASME होली पदक से सम्मानित किया गया?

(a) बाबा कल्याणी
(b) नितिन गडकरी
(c) प्रेमचन्द्र पृथुरामबम
(d) कुमार मंगलम बिड़ला

उत्तर: a) बाबा कल्याणी

व्याख्या:

  • बाबा कल्याणी को ASME होली पदक 2025 से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

प्रश्न 04. हाल ही में हथेई मिर्च महोत्सव कहां मनाया गया?

(a) राजस्थान
(b) केरल
(c) मणिपुर
(d) कर्नाटक

उत्तर: c) मणिपुर

व्याख्या:

  • मणिपुर में हथेई मिर्च महोत्सव मनाया गया।
  • यह मिर्च अपने तीखेपन और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 05. नारी अदालत और आमा सशक्तिकरण योजना कहां शुरू हुई?

(a) महाराष्ट्र
(b) बिहार
(c) तमिलनाडु
(d) सिक्किम

उत्तर: d) सिक्किम

व्याख्या:

  • सिक्किम में नारी अदालत और आमा सशक्तिकरण योजना की शुरुआत हुई।
  • इसका उद्देश्य महिलाओं को कानूनी और सामाजिक सशक्तिकरण देना है।

प्रश्न 06. विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2025 कब मनाया गया?

(a) 15 सितम्बर
(b) 16 सितम्बर
(c) 17 सितम्बर
(d) 18 सितम्बर

उत्तर: c) 17 सितम्बर

व्याख्या:

  • 17 सितम्बर को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया गया।
  • 2025 की थीम ‘प्रत्येक नवजात शिशु और बच्चों के लिए सुरक्षित देखभाल’।

प्रश्न 07. सैमुअल उमतिति का संबंध किस खेल से है?

(a) हॉकी
(b) फुटबॉल
(c) क्रिकेट
(d) टेनिस

उत्तर: b) फुटबॉल

व्याख्या:

  • सैमुअल उमतिति फ्रांस के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
  • उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग लिया है।

प्रश्न 08. हाल ही में किस राज्य में “सेवा पर्व-25” के लिए अभियान शुरू किए गये हैं?

(a) उत्तरप्रदेश
(b) उत्तराखंड
(c) केरल
(d) पंजाब

उत्तर: a) उत्तरप्रदेश

व्याख्या:

  • उत्तरप्रदेश में “सेवा पर्व-25” अभियान की शुरुआत हुई।
  • इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण है।

प्रश्न 09. हाल ही में कौशल और व्यवसायों की वैश्विक मान्यता को बढ़ावा देने के लिए भारत ने किसके साथ समझौता किया है?

(a) WTO
(b) ILO
(c) WB
(d) IMF

उत्तर: b) ILO

व्याख्या:

  • ILO का पूरा नाम International Labour Organization है।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

प्रश्न 10. भारत व अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” का 21वां संस्करण कहां हुआ?

(a) जोधपुर
(b) अलास्का
(c) शिकागो
(d) पोखरण

उत्तर: b) अलास्का

व्याख्या:

  • अलास्का, USA में भारत और अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ।
  • यह अभ्यास द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ाता है।

प्रश्न 11. हाल ही में किस देश के अभिनेता व गायक “एलन यू मेंगलोंग” का निधन हो गया है?

(a) चीन
(b) जापान
(c) साउथ कोरिया
(d) भारत

उत्तर: a) चीन

व्याख्या:

  • एलन यू मेंगलोंग चीन के प्रसिद्ध अभिनेता और गायक थे।
  • उनका हाल ही में निधन हो गया है।

प्रश्न 12. हाल ही में ICC-T20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में गेंदबाजी में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया?

(a) वरुण चक्रवर्ती
(b) जसप्रीत बुमराह
(c) कुलदीप यादव
(d) एडम जैम्पा

उत्तर: a) वरुण चक्रवर्ती

व्याख्या:

  • वरुण चक्रवर्ती ने ICC-T20 में गेंदबाजी रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है।
  • यह भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात है।

प्रश्न 13. अगस्त 2025 के आंकड़ों के अनुसार बेरोजगारी दर घटकर कितने प्रतिशत हुई है?

(a) 5.1 प्रतिशत
(b) 5.3 प्रतिशत
(c) 5.4 प्रतिशत
(d) 5.8 प्रतिशत

उत्तर: a) 5.1 प्रतिशत

व्याख्या:

  • भारत में बेरोजगारी दर अगस्त 2025 में घटकर 5.1% हो गई।
  • यह जानकारी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने दी।

प्रश्न 14. हाल ही में नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन बनीं?

(a) सुशीला कार्की
(b) सिरिमावो भंडारनायके
(c) मैया संदू
(d) रेखा गुप्ता

उत्तर: a) सुशीला कार्की

व्याख्या:

  • सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • उन्होंने हाल ही में यह पद संभाला है।

प्रश्न 15. हाल ही में भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी 30 निगरानी रडार कौन सा मिला है?

(a) लेन्जा-Z
(b) लेन्जा-N
(c) इन्द्रा-Z
(d) हवा-N

उत्तर: b) लेन्जा-N

व्याख्या:

  • भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी निगरानी रडार “लेन्जा-N” मिला।
  • यह भारतीय रक्षा तकनीक में बड़ी उपलब्धि है।

प्रश्न 16. हाल ही में SCO की क्षेत्रीय आतंकवादी विरोधी संरचना परिषद की बैठक कहां हुई?

(a) किर्गिस्तान
(b) चीन
(c) UAE
(d) पाकिस्तान

उत्तर: a) किर्गिस्तान

व्याख्या:

  • SCO क्षेत्रीय परिषद की बैठक किर्गिस्तान में आयोजित हुई।
  • इस बैठक में आतंकवाद विरोधी मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रश्न 17. हाल ही में रक्षा मंत्री द्वारा तीनों सेनाओं के पहले महिला जलयात्रा अभियान को लॉन्च किया गया, उसका नाम क्या है?

(a) जल-थल अभियान
(b) सेना समूह अभियान
(c) समुद्री प्रदक्षिणा
(d) नाविका परिक्रमा

उत्तर: c) समुद्री प्रदक्षिणा

व्याख्या:

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने “समुद्री प्रदक्षिणा” अभियान लॉन्च किया।
  • इसमें तीनों सेनाओं की महिला अधिकारी भाग लेंगी।

प्रश्न 18. हाल ही में IIM अहमदाबाद ने कहां अपना पहला वैश्विक परिसर खोला है?

(a) दुबई
(b) न्यूयॉर्क
(c) पेरिस
(d) रोम

उत्तर: a) दुबई

व्याख्या:

  • IIM अहमदाबाद ने दुबई में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय परिसर खोला।
  • यह UAE में स्थित है।

प्रश्न 19. हाल ही में किस राज्य में पल्लास बिल्ली का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य पाया गया है?

(a) हिमाचल प्रदेश
(b) अरुणाचल
(c) केरल
(d) लद्दाख

उत्तर: b) अरुणाचल

व्याख्या:

  • पल्लास बिल्ली का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य अरुणाचल प्रदेश में मिला।
  • यह एक दुर्लभ वन्यजीव प्रजाति है।

प्रश्न 20. हाल ही में भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन क्षमता कितने गीगावाट तक पहुंच गई है?

(a) 240
(b) 250
(c) 300
(d) 290

उत्तर: b) 250

व्याख्या:

  • भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन क्षमता 250 गीगावाट तक पहुंच गई है।
  • यह नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 19 सितंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

Leave a Comment