Last updated on June 14th, 2025 at 11:43 am
पंजाब के महज 5 साल के तेगबीर सिंह ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह कर इतिहास रच दिया है। माउंट किलिमंजारो 5895 मीटर की ऊँचाई पे चढ़ने वाले वे सबसे कम उम्र के एशियाई बन गए है। उन्होंने 18 अगस्त को चढ़ाई शुरू की और 23 अगस्त को वे सफलतापूर्वक सबसे ऊँची चोटी उहुरू पर पहुँच गए।
इसी के साथ तेगबीर ने सर्बियाई लड़के ओग्जेन ज़िवकोविच द्वारा 6 अगस्त, 2023 को बनाए गए विश्व रिकॉर्ड की बराबर कर ली है। माइनस 10 डिग्री तापमान और कठिन परिस्थितियों के बावजूद तेगबीर ने साहस दिखाया और माउंट किलिमंजारो फतह कर दिखाया। तेगबीर को किलिमंजारो नेशनल पार्क और तंजानिया नेशनल पार्क के संरक्षण आयुक्त द्वारा उनके सफल चढ़ाई और उनकी इस उपलब्धि के लिए पर्वतारोहण प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
तेगबीर(Tegbir Singh) ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, बिक्रमजीत सिंह घुमन, पिता,अपने परिवार और अपनी टीम को दिया। वे 30 अगस्त को भारत वापस लौटेंगे।
माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) की चढ़ाई –
माउंट किलिमंजारो, तंजानिया में स्थित है और अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है, को फतह करना किसी भी पर्वतारोही के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई 19,341 फीट (5,895 मीटर) की ऊंचाई तक है और इसे पार करना अत्यंत कठिन माना जाता है। तेगबीर ने अपने पिता और एक अनुभवी पर्वतारोहियों की टीम के साथ 18 अगस्त को चढ़ाई शुरू की थी लगभग 5 दिनों की कठिन यात्रा में तेगबीर ने साहस और धैर्य का परिचय दिया। इस चढ़ाई के दौरान तेगबीर को अत्यधिक ठंड ( -10 डिग्री Celsius), कम ऑक्सीजन और कठिन मार्गों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके दृढ़ निश्चय और समर्पण ने उन्हें इस कठिनाई को पार करने में मदद की।